मोदी सरकार पर निशाना साधा प्रियंका गांधी ने

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने संविधान दिवस के मौके पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा, ‘आज संविधान दिवस है और सत्ता में बैठे लोग संविधान के मूल्यों को दरकिनार करने और लोकतंत्र में जनता की ताकत कमजोर करके पैसातंत्र को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं.

इस पैसे और पॉवरतंत्र का सामना करने के लिए इस पुस्तक को नमन करने के साथ-साथ ये शपथ लेना जरुरी है कि हम अपने संविधान में लिखे हरेक मूल्य के साथ पूरी मज़बूती से खड़े रहेंगे. जय संविधान, जय हिंद.’

Back to top button