मोदी सरकार को बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। मोदी सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कृषि से संबंधित अध्याधेश लाने वाली मोदी सरकार और बीजेपी की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल अध्याधेश का विरोध कर रही है।
बता दें कि गुरुवार को जब बिल को लोकसभा में पेश किया गया तो शिरोमणि अकाली दल के सांसद सुखबीर सिंह बादल ने विरोध किया। उन्होंने सरकार को बड़ा झटका देते हुए कहा कि हरसिमरत कौर बादल मंत्रीपद से इस्तीफा देंगी। हालांकि, अकाली दल का सरकार को समर्थन जारी रहेगा।
बादल ने आगे कहा कि हमने ये फैसला बिल के विरोध में लिया है। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। इससे 20 लाख किसानों पर असर पड़ेगा। आजादी के बाद हर राज्य ने अपनी योजना बनाई। पंजाब की सरकार ने पिछले 50 साल खेती को लेकर कई काम किए। पंजाब में किसान खेती को अपना बच्चा समझता है। पंजाब अपना पानी देशवासी को कुर्बान कर देता है।
The post मोदी सरकार को बड़ा झटका, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिया इस्तीफा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





