मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले पाकिस्तान को लगा ये बड़ा झटका, बढ़ी पाक की टेंशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की मुलाकात में अभी 5 दिन का वक्त है. लेकिन पाकिस्तान में अभी से हंगामा मचा है. पाकिस्तानी मीडिया में इस बात की चर्चा है कि ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने अमेरिका की बात नहीं मानी तो ट्रंप सरकार कड़े कदम उठा सकती है. साथ ही साथ पाकिस्तानी मीडिया में इस बात का हवाला दिया जा रहा है कि ट्रंप सरकार भारत को खुश करने के लिए ऐसे कदम उठा सकती है.मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले पाकिस्तान को

अमेरिका और पाकिस्तान से जुड़ी क्या खबर आई है?

ट्रंप सरकार अफगानिस्तान पर अपनी रणनीति में बदलाव लाने वाली है. अमेरिका, अफगानिस्तान में अपने ठिकानों पर हो रहे आतंकी हमलों से खफा है. दुनिया जानती है कि अफगानिस्तान में आतंकी संगठनों के तार पाकिस्तान से जुडे हैं. इसलिए अमेरिका, पाकिस्तान पर आतंकियों पर शिकंजा कसने के लिए दबाव बना सकता है. जानकारों के मुताबिक अमेरिका, अफगानिस्तान से सटे पाक के इलाकों में आतंकियों पर हमले कर सकता है. यानि कुछ समय बाद अगर पाकिस्तान में अमेरिका के ड्रोन आग बरसाते दिखे तो हैरानी नहीं होगी. और यही बात पाकिस्तान को डरा रही है.

26 जून को वाशिंगटन में ट्रंप और मोदी मिलेंगे और पाकिस्तान को लग रहा है कि इस मुलाकात की खबर का ही असर है जो ट्रंप सरकार सख्ती पेश करने की तैयारी में है. वो अलग बात है कि अभी तक अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दफ्तर व्हाइट हाउस की तरफ से अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है. साफ है कि मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पाकिस्तान की धड़कनें बढ़ी हुई हैं.

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: भारत ने अभी-अभी पाकिस्तान को एक बार फिर याद दिलाई उसकी औकात, जब रोका भारत का रास्ता

रोजाना कोई न कोई ऐसी खबर आती है जिसे पाकिस्तान की परेशानी दुनिया के सामने नजर आने लगती है. अब अमेरिका से आई एक और खबर ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है.

26 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात होनी है. ट्रंप और मोदी के हाथ मिलाने की खबर से ही पाकिस्तान जल गया था. लेकिन अब अमेरिका से ऐसी खबर आ रही है जिससे पाकिस्तान परेशान हो गया है.

Back to top button