मोदी कैबिनेट की बैठक आज, इस बड़े फैसले से लोगों को पड़ सकता है ये बड़ा असर

देश में नागरिकता संशोधन कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स को लेकर देश में राजनीति गरमाई हुई है। इस बीच आज मोदी कैबिनेट की बैठक में एक और बड़ा फैसला हो सकता है। बैठक में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर मुहर लग सकती है। आज सुबह 10.30 बजे एनडीए सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। इसमें NPR पर चर्चा हो सकती है, जिसके बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि नागरिकता कानून बनाने के बाद देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष भी सड़कों पर उतर आया है, ऐसे में NPR पर कैबिनेट क्या फैसला लेता है इस पर सबकी नजर है।

NPR में नाम दर्ज कराना होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर में देश के हर नागरिक का लेखा-जोखा रहेगा। इस रजिस्टर में हर नागरिक को अपना नाम दर्ज कराना अनिवार्य होगा। किसी भी इलाके में 6 महीने से रहने वाले लोगों को इस रजिस्टर में नाम लिखाना होगा।

इन 5 वादों ने हेमंत सोरेन को दिलाई जीत, क्या इसे पूरा कर पाएंगे?

पश्चिम बंगाल, केरल सरकार कर रही विरोध

मोदी कैबिनेट की बैठक में NPR को लेकर आज चर्चा हो सकती है। वहीं इसे लेकर पश्चिम बंगाल सरकार और केरल सरकार द्वारा पहले ही अपना विरोध जताना शुरू कर दिया गया है। हालांकि NPR का एनआरसी और सीएए से कोई लेना देना नहीं है। NPR के तहत 1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2020 तक नागरिकों का डाटाबेस तैयार करने घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button