पीएमओ के मंत्री का फार्मूला, कम उम्र के बच्चे पकड़ो तभी बचेगा कश्मीर

पीएमओ में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच (एमआरएम) को सलाह दी है कि कि वह कश्मीरी छात्रों को कम उम्र में ही ‘पकड़ें’ ताकि उन्हें बर्बाद होने से बचाया जा सके. मुस्लिम राष्‍ट्रीय मंच द्वारा कश्‍मीरी छात्रों के लिए आयोजित कॉन्‍फ्रेंस में बोलते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्‍मीर का युवा अब जाग चुका है. हमारी जिम्‍मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाएं.कश्मीरी छात्रों को कम उम्र में ही पकड़ें

जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन बच्चों को तब ही पकड़ने का सबसे सही समय वो है जब ये कक्षा 8 या 10 तक में हों. क्योंकि ऐसे समय में उन्हें आसानी से भटकाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हर कश्मीरी दिल से भारतीय होता है जो शांति चाहता है संघर्ष नहीं. लेकिन ग़लत मार्ग दर्शन से वह भटक जाता है. कश्‍मीर भारतीयों का है और भारत कश्‍मीरियों का. इसलिए यह सोचना गलत है कि कश्मीर भारत से अलग है. ऐसा कभी नहीं होगा.

कार्यक्रम में राजस्‍थान, नोएडा और दिल्‍ली के अनेक शैक्षिक संस्‍थानों के छात्रों सहित करीब 300 कश्‍मीरी छात्र मौजूद थे. इस कार्यक्रम के मुख्या अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्‍मू-कश्‍मीर के उप-मुख्‍यमंत्री निर्मल सिंह थे, लेकिन विशेष कारणों के चलते ये दोनों लोग नहीं पहुँच सके.

Back to top button