मोदी, केसीआर, ओवैसी सब एक हैं, उनके झांसे में न आएं: राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, टीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ‘‘एक’’ ही हैं, साथ ही उन्होंने तेलंगाना की जनता से कहा कि वे इन लोगों के झांसे में नहीं आएं. गांधी ने यह दावा भी किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति भाजपा की ‘‘ बी टीम ’’ है और उसके प्रमुख के.चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘‘ तेलंगाना रबर स्टांप’’ की तरह काम करते हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की ‘‘ सी टीम ’’ है, जिसका काम है भाजपा/केसीआर विरोधी मतों को तोड़ना.’’ कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘तेलंगाना की महान जनता मोदी, केसीआर और ओवैसी भले ही अलग-अलग जुबान में बात करते हैं लेकिन वे हैं एक ही. आप उनके झांसे में नहीं आएं.’’ 

Back to top button