मेले में पत्रकारों ने लगाया चिकित्सा शिविर

सुलतानपुर, 25 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। जिले का ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव में रामसेतु निर्माण की तरह ही है जिसमें सभी वर्ग और क्षेत्रों के लोग अपने-अपने हिसाब से श्रद्धालुओ की सेवा में योगदान कर सेतु का एक पत्थर बन रहे है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन भी प्रताप सेवा समिति, एमटीआई, गंगा नेत्र चिकित्सालय व सोना संदेश परिवार के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर व प्याऊ का आयोजन कर सेतु का एक पत्थर बनने का सौभाग्य ले रहा है। इस मौके पर सोना संदेश के मुखिया डॉ. वीसी मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही, सत्य प्रकाश गुप्ता, दर्शन साहू, जिला अध्यक्ष अशोक मिश्र, महामंत्री रवि श्रीवास्तव, डॉ. रामजी गुप्ता, राजीव तिवारी, दयाशंकर गुप्ता, जिला सुरक्षा संगठन के सह सयोजक जाहिद आब्दी सहित जनपद के तमाम पत्रकार मौजूद रहे। यह शिविर आज शाम तक चलाया जाएगा।
रिपोर्ट- विकास आनन्द





