UP में बनेगी भाजपा की सरकार

Amit-Shah_56ecea5675d7eएजेंसी/ नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो जाने पर उल्लास छाया हुआ है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि उत्तरप्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने जा रही है। दरअसल समाजवादी पार्टी को भाजपा अपनी प्रमुख प्रतिस्पर्धी पार्टी मान रही है।

अमित शाह ने आनंदीबेन पटेल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटाने की बात को नकार दिया। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने को लेकर अमित शाह ने कहा कि जब उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होंगे तो वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी। उनका कहना था कि उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी भाजपा की प्रमुख प्रतिद्वंदी पार्टी होगी। दरअसल उसका जनाधार बसपा से अधिक बताया गया है। उनका कहना था कि प्रदेश में जीत हासिल करना असम से आसान भी होगा।

दरअसल पार्टी के पास अपनी अलग शक्ति है। उन्होंने उत्तरप्रदेश में सीएम कैंडिडेट की घोषणा करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि फिलहाल किसी भी नाम पर निर्णय नहीं हुआ है। अमित शाह का कहना था कि श्री राम मंदिर का निर्माण न्यायालय के आदेश से या फिर सभी की सहमति से ही होगा। अमित शाह का कहना था कि यदि उत्तरप्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रचार किया तो उनकी पार्टी के लिए यह फायदेमंद होगा।

इससे वे मत जो धर्मनिरपेक्ष कहे जाते हों वे बंट सकते हैं। उनसे पंजाब की राजनीति को लेकर भी सवाल किए गए। ऐसे में उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा अकाली दल का गठबंधन बना रहेगा। कांग्रेस मुक्त भारत का अर्थ अव्यवस्था से भारत को मुक्ति दिलवाने से है। ऐसी अव्यवस्था जो कांग्रेस ने पैदा की थी।

Back to top button