मुलायम सिंह यादव की नाक से अचानक बहने लगा खून, अस्पताल में…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आज लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल उनकी नाक से अचानक खून निकलने लगा था। खून आने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके पहले भी मुलायम रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल आते रहे हैं।
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ डी एम नेगी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव को नाक से ब्लीडिंग हो रही थी, जिसे दिखाने आए थे, ट्रीटमेंट के बाद चले गये, कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई थी।
इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत कई बार खराब होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था। इससे पहले सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से उनको एसजीपीजीआइ में भर्ती कराया गया था।
इससे पहले 25 जून कोभी मुलायम को तबियत खराब होने के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था।