रिलायंस का #Jio के अलावा 1 और बड़ा धमाका, इन्टरनेट की दुनिया में अम्बानी की नई घोषणा

रिलायंस का #Jio के अलावा 1 और बड़ा धमाका, इन्टरनेट की दुनिया में अम्बानी की नई घोषणा| अगर आप रिलायंस Jio का 4G इंटरनल यूज़ करना चाहते हैं, लेकिन सिम न मौजूद होने या एक्टिव न होने की वजह से आप अब तक इसका इस्तेमाल नहीं कर पायें हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल रिलायंस Jio ने नया डॉंगल पेश किया है।
रिलायंस का #Jio के अलावा 1 और बड़ा धमाका, इन्टरनेट की दुनिया में अम्बानी की नई घोषणा

रिलायंस का #Jio के अलावा मार्केट में आया जियो डॉंगल 2 

कंपनी ने इसका नाम जियो डॉंगल 2 रखा है और इसे Rs. 1999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इस बारे में एक ट्विटर यूज़र यतीन चावला ने जानकारी दी है। उनके ट्वीट के अनुसार, जियो डॉंगल 2 अब रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर उपलब्ध है।
 

बैटरी नहीं है

JioFi की तरह जियो डॉंगल 2 में बिल्ट इन बैटरी मौजूद नहीं है. तो यूजर्स को इसको चलने के लिए पॉवर सोर्स से कनेक्ट करना होगा या फिर लैपटॉप से प्लग इन करना होगा, ताकि वाई-फाई सिग्नल पाए जा सकें। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत JioFi के बराबर ही है। इसे Rs. 1,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।

पहले पेश किया था JioFi 4G 

अभी इसी महीने के शुरुआत में रिलायंस Jio ने एक नया JioFi 4G वायरलेस हॉटस्पॉट पेश किया था, जिसमें OLED डिस्प्ले मौजूद थी और साथ ही यह 2600mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया था। यह एक रिलायंस Jio सिम कार्ड के साथ आता है।
Back to top button