अभी अभी: सामने आई मुंबई हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, भगदड़ में एक तरफ पड़ी थीं महिलाएं,तो दूसरी तरफ लदी थीं लाशें

New Delhi: एक के बाद एक नई मुसीबत मुंबई में आ ही जाती है। हाल ही में भारी बारिश ने मुंबई वालों का जीना मुश्किल कर दिया था तो वहीं इस बार मुंबई में रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ के कारण 22 लोगों की जान चली गई। आप भी देखिए मुंबई में हुए इस बड़े हादसे में एक के ऊपर लाशें लदी हुईं थीं, और जमीन पर पड़ी महिलाओं की वो दर्दनाक तस्वीरें। इन तस्वीरों में कुछ लोग लटककर जान बचाते नजर आ रहे हैं।

मुंबई में सुबह शुक्रवार बड़ा हादसा परेल और एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के बीच ओवर ब्रिज पर हुआ। इस हादसे में करीब 22 लोगों की मौत और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण ओवर ब्रिज पर चिकनाई आ गई थी। बारिश से बचाव के लिए लोग ब्रिज पर खड़े थे तभी रेलिंग का हिस्सा टूटने से यह बड़ा हादसा हो गया। घायलों को पास में मौजूद KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल की ओर से कहा गया- अस्पताल आने से पहले ही 15 लोग मर चुके थे। बाकी 20 का इलाज जारी है।

हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ। कहा जा रहा है कि इसी दौरान एक व्यक्ति का पैर फिसल गया था। इसके बाद सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई। इसी दौरान रेलिंग के बड़े होल से भी कुछ लोग नीचे गिर गए। घटनास्थल पर लोगों के चप्पल वगैरह भी बिखरे नजर आ रहे हैं। घटना के बाद NDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। BMC ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

अभी-अभी: हुआ बड़ा खुलासा, आज खुलेंगे राम रहीम के हर गहरे राज, हनीप्रीत दिल्ली में करेगी…

बता दें यह सेंट्रल लाइन के परेल स्टेशन और वेस्टर्न रेल लाइन के एलफिंस्टन स्टेशन को कनेक्ट करने वाले ब्रिज पर पीक ओवर की भीड़ थी। घटना के समय जब अचानक बारिश आयी, तब सभी लोग ब्रिज पर ही रुक गए। ब्रिज पर भीड़ बढ़ने लगी, जबकि कोई उतरने को तैयार नहीं था। ऐसी स्थिति में सेंट्रल लाइन की ट्रेन पकड़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी और इसी घटना ने भगदड़ का रूप ले लिया।

लोग एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने लगे जिससे अधिकांश लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद एक यात्री किशोर ठक्कर ने हादसे के खौफनाक मंजर को बयां करते हुए बताया कि भगदड़ के बाद एक के ऊपर एक लाशें और घायल महिलाएं पड़ी हुई थीं। हमने उन्हें उठाया और वाहनों तक ले गए।

Back to top button