मुंबई में क्रोफोर्ड मार्केट के पास कार दुर्घटना, चार मरे, चार घायल

मुंबई। दक्षिण मुंबई में क्रोफोर्ड मार्केट के नजदीक कैफे जनता रेस्टोरेंट के पास हुए कार एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत हो गई और चार ही लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जेजे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार क्रोफोर्ड मार्केट परिसर में सोमवार रात तकरीबन 10 बजे अचानक एक कार अनियंत्रित होकर कैफे जनता रेस्टोरंट की दिवार से टकरा गई थी। इस घटना में नईम, सरोजा, जुबेदा व एक अन्य अज्ञात महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पायधुनी पुलिस स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल मोहम्मद जुही, नदीम अंसारी, कमलेश व मोहम्मद नदीम को जेजे अस्पताल पहुंचाया। पायधुनी पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
The post मुंबई में क्रोफोर्ड मार्केट के पास कार दुर्घटना, चार मरे, चार घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button