मुंबई एयरपोर्ट पर 79 करोड़ की कोकीन जब्त

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो महिला यात्रियों से 79.5 करोड़ की आठ किलोग्राम कोकीन बरामद की। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके बैग में खिलौनों के पैकेट में यह प्रतिबंधित सामग्री रखी थी। डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची दो महिलाओं को रोका। उनके सामान की तलाशी में खिलौनों के पैकेटों में छिपाकर रखे गए कोकीन के 22 पैकेट मिले।

मुंबई: ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाओं में शामिल व्यक्ति गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने उपनगरीय ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी नौशाद अली को गिरफ्तार किया। आरोपी ने 22 और 26 सितंबर को महिलाओं को निशाना बनाते हुए पत्थर फेंके थे, जिससे कई यात्री घायल हुए। उसने 18 सितंबर को एक महिला को घायल किया और पहले भी टिकट मशीनों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। दो महीने पहले उसने यात्रियों से डरकर चलती ट्रेन से स्टील चेयर फ्रेम फेंका था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button