मिश्री खाने से सेहत को होते हैं ये 5 बड़े फायदे…

मिश्री नाम सुन कर प्रतीत होने लगता है कितना मीठा स्वाद है यह हम सभी ने कभी ना कभी खाई ही होती है कभी सोंफ के साथ या कभी ऐसे ही इसका सेवन किया है , खाने में मीठी लगने वाली यह मिश्री बहुत ही गुणकारी चीज़ है , बचपन में हमको कोई बड़ा बूढ़ा माखन के साथ मिश्री मिला कर देता था तो उसकी बात ही कुछ और होती थी ।
आज हम बात कर रहे हैं मिश्री के सेवन से होने वाले फ़ायदों के बारे में , आपको शायद नही पता की जितना मिश्री खाने में मीठी होती है उतनी ही गुणकारी भी होती है आखिर मिश्री चीज़ ही ऐसी है जिसका नाम ही इतना मीठा हो वह चीज़ क्या कमाल करती होगी आइये जानते हैं इस बारे में ।
ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम खांसी की परेशानी बहुत ही आम बात है और इस परेशानी से निजात पाने के लिए मिश्री के साथ काली मिर्च पाउडर को गुन गुने पानी के साथ सेवन करने से आपको इस परेशानी से छुटकारा आसानी मिल जाता है ।
कई लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। मिश्री के सेवन से तुंरत ही नाक से खून आना बंद हो जाता है। हालांकि, यह समस्या गर्मी के मौसम में अक्सर होती है।
यदि किसी को खून की कमी की परेशानी हो हीमोग्लोबिन कम हो तो उसको मिश्री का सेवन करना चाहिए यह इस परेशानी को बहुत जल्द खत्म कर देता है ।
मिश्री का सेवन सौंफ के साथ करने से हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम बेहतर बना रहता है। इसमें डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से खाना जल्दी और आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन जरूर करना चाहिए।





