मिलिए इस दो साल की बच्‍ची से 5 मिनट में बता देती है 196 देशों की राजधानी

नई दिल्‍ली। दो साल की उम्र में जहां बच्‍चे ठीक से चलना सीखते हैं, वहीं दो साल की रक्षिता कुमार को 196 देशों की राजधानियां याद हैं। वह पांच मिनट में इन देशों की सारी राजधानियां फटाफट और बिना रूके बता देती है। इतना ही नहीं उसे दुनिया के ऐसे देशों की राजधानियां भी बता है जिसके बारे में आपने शायद ही सुना होगा।

greatmemory

विमान से यात्रा के दौरान पता चला उसकी हुनर के बारे में

33 साल के रमेश कुमार और 30 साल की कविता को बेटी रक्षिता का यह हुनर उन्‍हें 11 घंटे की विमान यात्रा के दौरान पता चला जब वह इस यात्रा के दौरान उन्‍होंने खेल-खेल में उसे भारत, ब्रिटेन और उन्‍हें प्रमुख देशों के राजधानियों को बता रहे थे। उन्‍हें बहुत आश्‍चर्य हुआ कि उसे हर वह राजधानी याद थी जिसके बारे में उन्‍होंने बताया था।

इसके बाद इस कपल ने बेटी के लिए दुनिया की जानीमानी राजधानियों की लिखी एक कलरफुल बुक ले आए। एक सप्‍ताह में रक्षिता ने सभी 30 राजधानियों को याद कर लिया। और अब वह 196 देशों की राजधानियां बता सकती है। यह उसने मात्र 3 महीने में याद किया।जब भी उसके माता या पिता किसी देश का नाम बोलते हैं, तो वह बिलकुल सही राजधानी बताती है।

रमेश रॉयल बैंक ऑफ स्‍कॉटलैंड में प्रोजेक्‍ट मैनेजर हैं। वे कहते हैं ‘बहुत ही कम उम्र में उसका किताबों के प्रति रूझान है और वह चीजों को अच्‍छे से याद कर लेती है।’

Back to top button