मिथुन राशि: 2017 का वार्षिक भविष्यफल

(का, की, कू, के, को, घ, ङ, छ हा)
(स्वामी:- बुध)
आपके राशि में शनि वृश्चिक राशि में है। स्वर्णपाद का छठवां शनि विशेष् धन लाभ् कराता है व्यापार में वृद्धि करता है। वर्ष के सुभारम्भ में राहु सिंह में व् केतु कुंभ में है कुल मिला कर दोनों ही व्यपारिक वृद्धि कराते है, किन्तु यात्रा में कष्ट देते है।गुरु आपके राशि में कन्या का है जो थोड़ा व्यय करसकता है। कुल मिला कर आपका यह वर्ष मंगल मय होगा।मिथुन राशि: 2017 का वार्षिक भविष्यफल

जनवरी:- इस माह में आपको पैरों से पीड़ा हो सकती है। यात्रा में लाभ् अकारण विवाद से दूर रहे।
जीवन साथी से थोड़ा मन मुटाव हो सकता है।

फरवरी:-इस माह सरकारी फैसलों से आपका लाभ् मिलने की संभावना।
आर्थिक पक्ष में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। भागी दरों से सावधान रहें ।

मार्च:-इस माह में आपके रुके हुवेकार्य पूर्ण होंगे। महत्वाकांक्षि योजनाओं से लाभ् की संभावना बन रही है।
नौकरी से प्रत्याशित लाभ होगा।

अप्रैल:-इस माह में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से लाभ् मिलेगा। यात्रा से परेशानी की संभावना बन रही है।
अर्थ व्यवस्था सामान्य रहेगी।

मई:- इस माह आपके बिगड़े हुवे कार्य बनने की संभावना है। आपकी यश कीर्ति में अभिवृद्धि होगी।
सरकारी लेखाजोखा में सतर्कता बरतें। आर्थिक पक्ष बेहतर होबे की संभावना है।

जून:-इस माह आपको आपके स्वजनों से मान मुटाव होने की संभावना है।
अतिरिक्त व्यय की संभावना , स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

जुलाई:-इस माह मित्रों से मन मुटाव रहने की संभावना व् वाहन से हानि भी संभव है।
नौकरी व् कारोबार में मन का अनियंत्रित रहना हो सकता है।
आर्थिक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

अगस्त:-इस माह आपके शत्रुओं की पराजय होगी। किन्तु मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य शिथिल रहेगा, परीक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

सितम्बर:-इस माह आपको आपके पराक्रम से लाभ् की संभावना बन रही है। वाणी में मधुरता काने से बिगड़े कार्यों में सुधार की संभावना ब्जं रही है। मासान्त में व्यापारिक वृद्धि की संभावना।

अक्टूबर:-इस माह में आपको मित्रों व् स्वजनों से लाभ् की संभावना बन रही है। घर में सुख सम्बन्धित सामग्री में अभिवृद्धि होने की संभावना है। आपके कार्य क्षेत्र में भरी बदलाव की संभावना है।

नवम्बर:- इस माह आपके सूर्य व् मंगल प्रभावी रहेंगे , परिणामतः आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और रुके हुवे कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बनेगी।

दिसम्बर:- इस माह में आपका कारोबार बढ़ेगा । जीवन साथी के बात को महत्व देंगें जिससे आपको लाभ् मिलने की संभावना है। इस माह आप साझेदारी से बचें सामाजिक जिम्मेदारी में अभिवृद्धि होगी।

मिथुन राशि के जातकों के कार्य को मंगलमय बनाने के सरल उपाय
1मकान की छत साफ रखें।
2 बड़े बुजुर्गों का सम्मान व् सेवा करें।
3 शनि वार को मछलियों को आटे की गोली खिलायें।
4 पुखराज को तर्जनी में धारण करें।

आप सबका मंगल हो

आचार्य स्वामी विवेकनन्द
श्री अयोध्या धाम
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button