माल गाड़ी में लदे कोयले में आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिग्रेड ने बुझाई आग

फतेहपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर पूरब दिल्ली-हावड़ा रेल लाईन पर शुक्रवार को प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी में लदे कोयला में आग सुलगती देख रेलवे लाइन के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन को इसकी सूचना दी। सूचना के साथ ही रेल विभाग में हड़कंप मच गया।
फैजुल्लापुर रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने मालगाड़ी को वहीं रुकवाया और जीआरपी, आरपीएफ समेत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना पर तीनों विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद रेल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
The post माल गाड़ी में लदे कोयले में आग से मचा हड़कंप, फायर ब्रिग्रेड ने बुझाई आग appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.





