मार्च का मासिक राशिफल : जानिए, अपनी राशि के अनुसार इस माह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

मार्च का मासिक राशिफल
मेष-
व्यावसायिक पक्ष
मास के अंत में करियर क्षेत्र में शुभ कार्य बनने पर हर्ष की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मुकदमों से दूर रहें। मास के अंत में आय में कमी हो सकती है। परंतु समझौते होने से आय क्षेत्रों का विस्तार संभावित है।
आर्थिक पक्ष
इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेगें। अत्यधिक साहसी कार्य करने से बचें। उच्चाधिकारियों के संबंधों के कारण आय का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आप अधिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं।
पारिवारिक पक्ष
आपको परिवार में सज्जनों के संपर्क में आने के अवसर प्राप्त होगें। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है।
प्रेम संबंध
मास के आरंभ में आप के प्रेम-प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। इसके मध्य भाग में आप नए रिश्ते व नए प्रेम प्रसंग आरंभ हो सकते हैं। इस अवधि में कुछ परेशानियां आने के बाद आपको इनमें कामयाबी प्राप्त होगी। मास के मध्य में आपके स्वभाव में क्रोध व तनाव की स्थिति के कारण कुछ मनमुटाव उत्पन्न हो सकते हैं।
स्वास्थ्य
इस मास में व्यस्तता होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी मानसिक चिंताओं में बढ़ोत्तरी हो सकती है। छोटे भाई-बहनों का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। अपने खाने-पीने का ध्यान रखना हितकारी रहेगा। मास के मध्य में आपको वाहनों से चोट लग सकती है, क्योकि समय अभी अनुकूल नहीं है।
वृष
व्यावसायिक पक्ष
इस मास बौद्धिक योग्यता का सहयोग प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य बनने की संभावनाएं बन रही हैं। फिर भी संचित धन ऋण पर देने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। नौकरी में बदलाव के विचार इस समय में मन में आते रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेगें। मास का मध्य भाग आपके लाभों के अनुकूल रहेगा। इसके अंत में ऋण संबंधी कार्य किए जा सकते हैं। साझेदारों के प्रति आप में अविश्वास भाव की स्थिति बनी रहेगी तथा विदेश स्थानों से आय में वृद्धि हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मास के मध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयों में देरी करने से बचें। व्यावसायिक क्षेत्रों से संबंधित कोर्ट कचहरी के मामले लंबे खिंच सकते हैं। व्ययों पर नियंत्रण रहने से भी आर्थिक स्थिति में सहयोग प्राप्त होगा। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिये मेहनत में कमी करने से बचना हितकारी सिद्ध होगा। मास के अंत में वित्तीय बाधाएं जो आपको झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है।
पारिवारिक पक्ष
इस मास के आरंभ में आप दांपत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने मे लग सकते हैं। परिवार के लिए समय कम निकाल पाने के योग बन रहे हैं। मध्य अवधि में परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ इस समय में आपका व्यवहार कठोर हो सकता है तथा घर से संबंधित भूमि-भवन विषयों को छेड़ना इस समय उचित नहीं रहेगा।
प्रेम संबंध
प्रेम संबंधों के लिये विपरीत समय है। प्रेम संबंधों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबंधों के कष्ट बढ़ा सकती है। कार्यों की अधिकता के कारण प्रेम विषयों के लिये समय कम मिल सकता है। आपका जीवनसाथी भी आपकी सफलता और खुशी में अपना योगदान देगा। मास के मध्य भाग में प्रेम संबंधों में भाग्य का सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य
मास के आरंभ में स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मास के मध्य में स्वयं को चिंतामुक्त रखने का प्रयास करें। निराशा से बचने की कोशिश करें। माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को बनाए रखने से स्वास्थ्य सुख को कायम रखा जा सकता है। मास के अंतिम समय में आपकी संतान को भोजन में कम रुचि हो सकती है, जो लंबी अवधि के लिये सही नहीं है।
मिथुन
व्यावसायिक पक्ष
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े भूमि-भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते हैं। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढ़ाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किंतु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगें। अनुभव व योग्यता के प्रयोग से पूर्ण आय प्राप्ति के योग बने हुए हैं। मास के अंत में कुछ समय के लिए निराशावादी हो सकते हैं। जिससे आय प्रभावित हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम हो सकते हैं। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाए रखें। बीच-बीच में धन कि कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यावसायिक व्यय आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस मास में स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढ़ते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियंत्रण रखें। इससे आप प्रबंध के महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पूरा समय निकाल पाएंगे। इस मास आपके लिए संचय करना कठिन हो सकता है। व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें। आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। मास के अंत तक इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
पारिवारिक पक्ष
इस मास आप जीवन साथी को लेकर कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना उचित रहेगा। आपके प्रयासों से पारिवारिक मतभेदों में कमी हो सकती है। करीबी लोगों और संबंधियों के साथ आपके रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। मास के अंत में कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकारी रहेगा। आपकी बच्चों से जुड़ी लालसा भी पूरी हो सकती है। इस अवधि में दांपत्य जीवन में अल्प समय के लिए ये अनियमितता आ सकती है।
प्रेम संबंध
प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। कहीं दूर या विदेश में रह रहा आपका कोई मित्र भी मददगार सिद्ध हो सकता है। मास के मध्य में परिवारिक विषय आपके इस सुख में कमी कर सकते है। इस अवधि में मित्र साथी पर आपके व्यय बढ़ सकते हैं। अंतिम समय में नए मित्र बनने के योग बन रहे हैं। साथी के साथ भ्रमण के लिये जा सकते हैं। मास के अन्त में विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बना रहेगा।
स्वास्थ्य
इस मास में सामान्यत: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के योग हैं। परंतु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यान रखना आपके लिये लाभकारी रहेगा। वाणी में क्रोध का भाव आपकी मानसिक अस्थिरता को प्रभावित कर सकता है। आपके पिता के भोजन में अनियमितता के कारण मास के मध्य में पेट संबंधित रोग उभर सकते हैं। आपके पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने की आशंका है।
कर्क
व्यावसायिक पक्ष
शुरु के समय में अनचाहे क्षेत्रों से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। कार्यों को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आएंगी। वरिष्ठजनों का सहयोग लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरंभ हो जायेगा। मास के मध्य में बेवजह जोश दिखाने से बचें। वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें। वर्ष के अंत में कार्यों को अनमने ढंग से करने का प्रयास कर सकते हैं। इस समय में उच्चाधिकारियों की भूमिका संशय युक्त हो सकती है।
आर्थिक पक्ष
इस मास छोटी यात्राएं लाभकारी रहेंगी। व्यावसायिक लाभ बाधित होगें। आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता है। ऋण प्राप्ति से धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश गमन आपके अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। कुछ योजनाओं में घाटा भी सहना पड़ सकता है। मास के मध्य तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। मास अंत में संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी।
पारिवारिक पक्ष
जीवनसाथी के साथ आपके विवाद बढ़ सकते हैं। इस तनाव को दूर करने के लिए आपको पहले से अधिक समय परिवार को देने का प्रयास करना चाहिए। मध्य अवधि में परिवार की सुख-शांति को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस समय में आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। मित्रों पर विश्वास करने से आपकी परिवार में विवाद बढ़ सकते हैं। स्थिति को फिर से अनुकूल होने में समय लग सकता है।
प्रेम संबंध
एक से अधिक प्रेम संबंध एक साथ रखने से बचें। मित्रों के सहयोग से नए मित्र बनेगें। इससे इन विषयों पर आपके व्यय बढ़ेगें। मध्य अवधि में प्रेम संबंधों को विवाह सूत्र में बदलने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। कुछ समय रुकना उचित रहेगा। वर्ष के अंत के समय में इन रिश्तों में समझ-बूझ की कमी के कारण रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। इसका कारण परिवार का विरोध व आपके मित्रों का आपके विरुद्ध होना है।
स्वास्थ्य
यह मास आपकी मानसिक चिंताओं में बढ़ोत्तरी रहेगी। चिंतामुक्त रहने के लिये प्राणायाम का सहारा ले सकते हैं। बढ़ते हुए पारिवारिक मतभेद भी स्वास्थ्य सुख में कमी कर सकते हैं। इस अवधि में आपके स्वभाव में नम्रता की कमी रहेगी। दया व मृदुता का भाव भी कम होने की संभावनाएं बन रही हैं। मास के अंत में कार्यों की भाग-दौड़ के कारण आपको थकावट का अनुभव हो सकता है। इस समय संतान के स्वभाव में जिद का भाव आने के योग बन रहे हैं।
सिंह
व्यावसायिक पक्ष
इस मास आप नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। प्रयास करते रहने से कार्य पूर्ण होगें। परन्तु संघर्ष अधिक करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं।उच्चाधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होगी। मास के अंत में आप पदोन्नति की बात कर सकते हैं। इस समय में आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं। मास के अंत में आप के विरोधी शांत रहेगें। जोखिम वाला काम न करें। सफलता की प्राप्ति से आपका आत्मविश्वास वापस आएगा। कारोबार में आपको आशा से अधिक प्रगति प्राप्त होगी।
आर्थिक पक्ष
मास में आर्थिक स्थिति उत्तम है। वृद्धि में मित्रों व यात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। साझेदारी कार्यो में धोखे मिल सकते हैं। कार्यों में कम रुचि आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने पर आय में मनोवांछित फायदा प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के योग बन रहे हैं। मास के अंत में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पाएंगी। वरिष्ठजनों का अनुभव आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी करेगा। अधीनस्थ फिर भी आपकी परेशानियों का कारण बन सकते हैं।
पारिवारिक पक्ष
मास के आरंभ में दांपत्य सुख आपसी गलतफहमियों के कारण प्रभावित हो सकता है। पारिवारिक सुख में तनाव बना हुआ है। यह स्थिति मास के मध्य के बाद ही अनुकूल होगी। इस दौरान आप परिवार के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं। मास के अंत में आप नया घर लेने का विचार बना सकते हैं। घर-परिवार के साथ खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्ययों की अधिकता रहेगी। मास के अंत में आपको सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र की परेशानियां प्रेम संबंधों में दिक्कतों का कारण बन सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होगें।
प्रेम संबंध
मास के आरंभ में प्रेम संबंध विवाह संबंधों में बदल सकते हैं। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाववश शीघ्र मित्रता कर लेते हैं। मास के आंरभ में विदेशों में नई मित्रता आरंभ हो सकती है। मास के मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें व निभाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य
मास का अंतिम हिस्सा आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कष्टकारी रहेगा। इस दौरान आपका रक्तचाप प्रभावित हो सकता है। आपकी माता के स्वास्थ्य में कमी हो सकती है। अशुद्ध भोजन से बचना इस समय आपके लिए हितकारी रहेगा। कार्य भार अधिक होने से पूरा आराम न मिलने से थकावटवश आप स्वयं को रोगी महसूस करेगें। स्वभाव में मधुरता में कमी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य को अनुकूल रखने के लिए आप अपनी वाणी में व्यंग्य का भाव न आने दे तथा क्रोध में कमी करना भी हितकारी रहेगा।
कन्या
व्यावसायिक पक्ष
इस महीने लगातार मेहनत करते रहने से भाग्य की बाधाओं में भी कमी होगी। व्यर्थ की बातों में ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। इस अवधि में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा और कार्यों का बोझ भी बढ़ सकता है। मास के मध्य में आराम में कमी रहेगी। अपनी बौद्धिक योग्यता से आप विदेश स्थानों से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मध्य भाग में अत्यधिक जोखिम व वाद-विवाद से व्यावसायिक क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऋणों का भुगतान कर सकते हैं।
आर्थिक पक्ष
आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उतम सिद्ध हो सकता है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में लिए गए निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप उच्चाभिलाषी हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार इस अवधि में लाभ के स्रोत बनेगें। मास के अंत में आपकी मेहनत, कार्य की कुशलता रंग लाएगी। इस अवधि में इससे पूर्व किए गए कार्यों से लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है।
पारिवारिक पक्ष
परिवार की समस्याओं को सुलझाने में आप व्यस्त रहेगें। संतान के स्वभाव में जिद का भाव आने से, संतान सुख में कमी हो सकती है। माता की सलाह आपके लाभों में वृद्धि कर सकती है। संभाव है कि आप परिवार के सदस्यों के विचारों से पूरी तरह से सहमत न हों। इस अवधि में आप अपनी बात सही ढंग से समझा भी नहीं पाएंगे, इसलिये इस संबंध में प्रयास करने व्यर्थ सिद्ध हो सकते है। मास के मध्य में संतान सुख प्राप्ति कि इच्छा पूरी हो सकती है। मासांत में पारिवारिक समस्याएं सुलझाने के लिए समय उत्तम है। आप प्रयास कर सकते हैं।
प्रेम संबंध
यह अवधि प्रेम विषयों में आपको दु:ख देकर जा सकती हैं। स्नेह संबंधों में दोनों के स्वभाव में अहं का भाव आने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। जीवनसाथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मास के अंत में प्रेम संबंधों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरंभ हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश भ्रमण के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त साथी मित्र को लेकर घूमने-फिरने की योजना भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है। इससे संबंधों में एक नई ऊर्जा आएगी।
स्वास्थ्य
कार्य की व्यस्तता स्वास्थ्य में कमी करेगी। आरंभ में स्वास्थ्य नरम रहेगा। मास के मध्य में माता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिक से अधिक लाभ बढ़ाने की फिक्र में स्वास्थ्य को अनदेखा करना सही नहीं रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अपनी खुद की जागरूकता को बनाए रखें। मास के अंत में स्वास्थ्य में कमी के कारण आराम करने की स्थिति आ सकती है। दांपत्य जीवन के सुख की कमी भी आपकी चिंताओं को बढ़ाएगी।
तुला
व्यावसायिक पक्ष
मास के आरंभिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। इस मास में आपको अधिक ऊर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शुरु के समय में कार्यक्षेत्र में चोरी, धोखों और मतभेदों से बचना आपकी हानियों में कमी करेगा। मास के मध्य में कार्यभार आपके सुख-आराम में कमी करेगा। पर इस समय में अधिक साहस करने से आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेगें। कार्यक्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए आप स्वयं पहल करेगें।
आर्थिक पक्ष
लाभों में बढ़ोत्तरी के लिए आप अपने आय स्रोतों को विदेशों तक फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यों के लिए दूर-दराज की यात्राएं भी आप कर सकते हैं। निपुणता एवं दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आरंभ में आय के स्रोत मंद गति से लाभ देगें। परंतु बाद के लाभों में गति का भाव रहेगा। मास के अंतिम समय में निर्धारित विदेश यात्राओं को स्थगित करने से आप आर्थिक व्ययों को नियंत्रित कर पाएंगे।
पारिवारिक पक्ष
मित्र समय पर साथ नहीं देगें। पिता से मतभेदों के रहते भाग्य में कमी की स्थिति बनी रहेगी। परिवार में खुशी के समारोह संपन्न होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परंतु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिए सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते हैं। मास के मध्य में पारिवारिक विषयों पर आपके व्यय बढ़ेंगे। मास के अंत में माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा।
प्रेम संबंध
नई मित्रताएं व नए संबंध बनने के योग हैं। साथी के साथ किसी समारोह या मनोरंजन स्थल में जा सकते हैं। मास के मध्य में घूमने-फिरने तथा बातचीत के माध्यम से इस अवधि में एक-दूसरे को समझने के अधिक अवसर प्राप्त होगें, परंतु इसके अंतिम भाग में मन-मुटाव की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इस संबंध में मानसिक चिन्ताएं बढ़ सकती हैं। इस अवधि मे नई मित्रता प्रेम-संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य
शुरु के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे। इस अवधि में आपके परिवार में तनाव होने के कारण मानसिक दबाव बना रहने की संभावनाएं बन रही है। मास के अंत में संतान से जुड़े विषयों से आपके कष्ट बढ़ सकते हैं। इस अवधि में आप क्रोध व व्यंग्य पूर्ण शब्दों के प्रयोग से बचें। अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखें, वरना पेट की बीमारियां सर उठा सकती हैं। निराशा भाव को अपने से दूर बनाए रखें।
वृश्चिक
व्यावसायिक पक्ष
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। बुद्धिमानी व चतुरता से आप प्रतियोगियों की योजनाओं को निष्फल करने में सफल रहेगें। शीघ्र लाभ कमाने का प्रयास कर सकते हैं। मास के मध्य में आत्मविश्वास में बनी कमी को दूर करने से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। इस समय में गुप्त शत्रुओं के कारण धन हानि हो सकती है। व्यावसायिक छोटी यात्राएं स्थगित हो सकती हैं। उच्चाधिकारी अपने सहयोग में कमी कर सकते हैं।
आर्थिक पक्ष
इस मास के आरंभ में जॉब परिवर्तन का विचार त्याग करें। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन-विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास के मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। मास के अंत में भाग्य आपका साथ देगा और आप कठिन कार्यों को पूरा कर पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे और आपको अपने कार्य में प्रगति करने के अवसर मिलेंगे।
पारिवारिक पक्ष
गृहस्थ जीवन के कष्ट आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार यदि आपके प्रति सही न हो तो सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाए रखें। ऐसा करने से बात लंबे समय के लिए नहीं खिंचेगी। मित्रों का सहयोग मास मध्य के आरंभ में ही प्राप्त होगा। पड़ोसियों व रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होगें। मास के अंत में आपका जीवनसाथी क्रोध पूर्ण रहेगा। इस समय आप नया मकान बनवा या खरीद सकते है। दांपत्य जीवन से जुड़े बड़े निर्णय कुछ समय के लिये स्थगित करने उचित रहेंगे।
प्रेम संबंध
इस मास मास में आपकी सक्रियता अन्य विषयों में कम हो, प्रेम विषयों में बढ़ जाएगी। इन विषयों में मित्रों का सहयोग लेकर चलना उचित नहीं होगा। इससे आपसी गलतफमियों से बचा जा सकता है। मास मध्य में प्रेम संबंधों को विवाह का रुप देने संबंधी बातचीत की जा सकती है। यहां भी मित्र समय पर धोखा देगें। इससे संबंधित सभी कार्यों से मित्रों को दूर रखना ही आपके संबंधों के लिए हितकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ गृहस्थ जीवन की खुशियां मध्यम स्तर की बनी हुई हैं।
स्वास्थ्य
इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। महीने की मध्य अवधि के दौरान स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अन्य वर्षों की तुलना में यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के पक्ष से अधिक कष्टकारी नहीं रहेगा। मध्य भाग में संतान कुछ हठी हो, आपकी सलाह का लाभ नहीं उठाएगी। यह स्थिति आपको चिंता दे सकती है। इस दौरान आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करना चाहिए। दांपत्य जीवन की परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं।
धनु
व्यावसायिक पक्ष
मास की शुरुआत में आप कठोर हो अपने कार्यों को अनुशासित ढंग से पूरा करने का प्रयास करेगें। मनोबल इस समय में उच्च बना हुआ है। सख्त निर्णय लेने में इस दौरान आपको कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। अधीनस्थों के कारण आपकी परेशानियां बनी रहेगी। कलात्मक व रचनात्मक कार्यों में विशेष कुशलता प्राप्त होगी। मास के अंत में आपको वरिष्ठजनों के कारण आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होगें। सहयोगियों से अपने संबंध और अधिक मधुर बनाने का प्रयास करें। इस दौरान आप स्वयं भी दूसरों के सहयोगी साबित होने का प्रयास करें। प्रशासनिक कार्य आपसे सुधार की अपेक्षा रखते हैं।
आर्थिक पक्ष
इस मास में आर्थिक स्थिति के मध्यम स्तर रहने के योग बन रहे हैं। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृ्ति नहीं छोड़ेंगे तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेगें। शत्रु पक्ष निष्क्रिय बना हुआ है। बड़ी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान लिए गए निर्णयों में विलंब व दुविधा की स्थिति हो सकती है। मास के मध्य समय में विदेश स्थानों से प्राप्त आय आपके संचय का रुप लेगी। मास के अंत में आपके लाभों का सीधा संबंध आपके पराक्रम से रहेगा। इस अवधि में किए गए यात्राओं के लाभ आपको प्राप्त होगें। सभा व व्यावसायिक प्रदर्शनों की सफलता इस अवधि में संदेहपूर्ण बनी हुई है तथा इस समय में आपकी प्रबन्ध योग्यता का विकास होगा।
पारिवारिक पक्ष
आपकी हठ भावना के कारण परिवार की शांति भंग हो सकती है। इस समय परिवार में चल रहे समारोह/खुशियों आदि में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। मध्य समय में परिवार के लिए कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन के लिये अभी समय अनुकूल नहीं है। मास के अंतिम भाग में स्थिति में कुछ सुधार होने की संभावना बन रही है। घर की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृ्द्धि करने का विचार आपके मन में आ सकता है। अंत समय में मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूर्ण हो सकते है। रिश्तेदार घर आ सकते है। ये विषय आपके व्ययों में वृद्धि कर सकते हैं।
प्रेम संबंध
इस मास प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे। आपके मित्र साथी का सहयोग आपके व्यावसायिक लाभों में वृद्धि कर सकता है। साथी के सहयोग से आजीविका संबंधी कार्य पूरे करने में सहायता मिलेगी। मास की मध्य अवधि मे आपके मित्रों के कारण प्रेम-संंबंध और अधिक खराब हो सकते हैं। दोनों के मध्य बातचीत में कमी के योग बने हुए हैं। इसके अंत समय में मित्र साथी प्रेम संबधों को मधुर बनाने का स्वयं प्रयास करेगा। इस अवधि में हठ भाव छोड़ कर अपनी गलती मानने से प्रेम संबंधों को सामान्य बनाया जा सकता है। अंत अवधि में कोई नई मित्रता भी बन सकती है।
स्वास्थ्य
इस अवधि में आप अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर सकते हैं। स्वभाव के इस बदलाव के कारण आप जिद्दी, हठी हो सकते हैं। अपनी बात को ही सही मानेगें तथा दूसरों के विचारों को अधिक महत्व नहीं देगें। आपका यह व्यवहार आपके व्यवसाय व आपके परिवार, मित्रों के लिये सही नहीं है। इससे आपके संबध खराब हो सकते हैं। मास मध्य में धन/ लाभ वृद्धि को लेकर आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। मास की इस अवधि में आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतान से जुड़े विषयों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मकर
व्यावसायिक पक्ष
इस मास में आपको साझेदारी क्षेत्रों से कुछ बाधाएं आने के बाद अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। गैर- पारंपरिक क्षेत्र इस समय में आपके लाभ को बढ़ा सकते हैं। निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपके कार्य का श्रेय प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। मास के मध्य समय में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरंभ होगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होने के योग बन रहे हैं। इस समय में निर्णयों में अधिक समझ-बूझ से काम लेना उचित रहेगा। मास के अंत में उच्च मनोबल के द्वारा आपके कार्य पूरे होगें। इससे पहले पूरी हो चुकी योजनाओं के लाभ आपको इस अवधि में प्राप्त हो सकते हैं। आपका ज्ञान व अनुभव भी इस अवधि कि उन्नति में सहयोगी सिद्ध हो सकता है।
आर्थिक पक्ष
इस मास में आप मेहनत में वृद्धि कर, अपनी उन्नति के नये मार्ग खोल सकते हैं। इस अवधि में आपको इससे अधिक आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्रों या छोटे भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे पूर्व आपके सम्मान में कमी के जो योग बने हुए हैं, उन सभी में कमी होगी। साथ ही कई क्षेत्रों से एक साथ लाभ प्राप्त होने की संभावनाएं बन रही है। मास मध्य में आय क्षेत्रों की नियमितता में कमी होने से आर्थिक क्षेत्र बाधित हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त मास के अंत में आपके भीतर आत्मविश्वास का भाव बना रहेगा, लेकिन संबंधित क्षेत्रों में जानकारी व ज्ञान की कमी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
पारिवारिक पक्ष
इस मास में आपको अपने मित्र साथी पर अपना पूर्ण विश्वास बनाए रखना चाहिए। इस समय में बनी नई मित्रताएं आपके कष्ट का कारण बन सकती हैं। इस अवधि में मित्रों से सहयोग की अपेक्षा न करें। मास के मध्य भाग में आप की मित्रता प्रभावशाली व्यक्तियों से होने कि संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों में नाराजगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा। मास के अंत में मातृ सुख की कमी हो सकती है। इस समय में आपको करीबी और संबधियों के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
प्रेम संबंध
इस मास नए रिश्ते, नई मित्र बनने के उत्तम योग बने हुए हैं। इस अवधि में बने नए प्रेम संबंध अधिक लंबे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत करके जा सकते हैं। महीने के बीच की अवधि में आपका आकर्षण विपरीत लिंग की ओर बढ़ेगा। आपके प्रेम-प्रसंगो के कारण परिवार की सुख-शांति में कमी हो सकती है। मास की अंतिम अवधि में आप दोनों के संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। इस अवधि में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। इस अवधि में मित्रों से मेल-मिलाप की संभावनाएं बनेंगी। मित्रों या किसी विशेष मित्र के साथ इस दौरान भ्रमण व पर्यटन के योग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य
स्वभाव से सहयोगी बनें, संतान को स्वास्थ्य सुख प्राप्त करने में अभी और समय लग सकता है। आपको अपने स्वभाव के अनुकूल आने में इस मास के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में बने हुए योगों के कारण आप स्वभाव से आराम परस्त हो सकते हैं। आलस्य की स्थिति बनी हुई है। दांपत्य सुख की कमी आपके मानसिक कष्ट बढ़ा सकती है। इस अवधि में आपको वाणी दोषों से बच के रहना चाहिए। शब्दों का प्रयोग सावधानी के साथ करना हितकारी रहेगा। इससे अन्यथा आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। हृदय पर दबाव महसूस करेगें। इससे बचने के लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। त्वचा संबंधी रोग से प्रभावित हो सकते हैं।
कुंभ
व्यावसायिक पक्ष
इस समय आय के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं आपके मनोबल में कमी कर सकती हैं। किंतु आपमें जोश, उत्साह का भाव अधिक होने के कारण आप टीम नेतृत्व जैसे कार्यों में बेहतर परिणाम देंगे, लेकिन इस अवधि में आपको शत्रुओं से सावधान रहना उचित रहेगा। विषम परिस्थितियों में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। मास के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस समय में आपके लाभों में अनियमितता की स्थिति आ सकती है। सहयोगियों के भरोसे काम छोड़ना सही नहीं रहेगा।
आर्थिक पक्ष
इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उत्तम योग बने हुए हैं। इन लाभों में वृद्धि करने के लिए आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। महीने के मध्य में आपके साहस में कुछ कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृत्व क्षमता में भी कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारु रुप से न चल पाए। इस कमी को दूर करने के लिए आपको अपनी टीम की योजनाओं से संबंधित लक्ष्यों से फिर से अवगत कराना पड़ सकता है। मास के अंत में आत्मविश्वास बना रहेगा, परंतु नियोजन के कार्यों में बाधाएं आने की संभावनाएं बन रही हैं। धन विनियोजन के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। इस समय में धन उधार देने व लेने से बचें।
पारिवारिक पक्ष
इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख -शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। संतान की प्रतिक्षा होने पर आपकी यह कामना इस समय में पूरी हो सकती है। इसके अतिरिक्त संतान विषयों में आपको परेशानियों का सामना करना पड सकता है। गृहस्थ जीवन के लिये समय मासअंत में उतम बना हुआ है।
प्रेम संबंध
इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख -शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस दौरान आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही हैं। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। इस माह संतान को लेकर कामना पूरी हो सकती है। हालांकि संतान से जुड़े विषयों को लेकर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन के लिए महीने का अंतिम समय शुभ साबित होगा।
स्वास्थ्य
इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख-शांति का अनुभव करेगें। परंतु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं। माता के साथ बिगड़ते संबंध भी आपकी चिंताओं को बढ़ा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने को मृदु व सौम्य बनाए रखने का प्रयास करें। इस समय में बन रहे योगों के कारण आपको जल से होने वाले रोगों से सावधान रहना चाहिए। दूषित जल आपके स्वास्थ्य में कमी का कारण बन सकता है।
मीन
व्यावसायिक पक्ष
इस मास में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने से आप अपने कार्यों को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किंतु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। व्यावसायिक यात्राओं से लाभ बाधित होकर प्राप्त होगें। इसके अलावा नीतियों में अधिक कठोरता का भाव हो सकता है। इसमें लोच लाना उचित रहेगा। इस समय में अधीनस्थ आपको धोखा दे सकते हैं। ऎसे में चोरी की घटनाओं से सावधान रहना उचित रहेगा। इस अवधि में आप विशेष रुप से नीति निर्माण का कार्य करते समय दूरदर्शिता से काम लें। माह के अंत तक स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी, इसलिये मेहनत करते रहें। समय अनुकूल होने पर लाभ स्वत: मिलने आरंभ हो जाएंगे।
आर्थिक पक्ष
इस माह व्यावसायिक क्षेत्र में अपने काम निकालने के लिए आप अपने संपर्कों एव अधिकारों के गलत उपयोग से बचें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल होने की संभावनाएं कम हैं। मेहनत के अनुरुप लाभ न मिलने से आपके मनोबल में कमी की स्थिति आ सकती है। मास के मध्य समय में नेतृत्व क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। इस अवधि में साझेदारी क्षेत्रों से लाभ प्राप्ति के विशेष शुभ योग बने हुए है। मास के अंत में संघर्ष क्षमता का विकास होगा तथा उन्नति के मार्ग प्रशस्त होगें। इस अवधि के दौरान समय—समय पर नीतियों की त्रुटियां सामने आती रहेंगी।
पारिवारिक पक्ष
इस मास में मित्रों से संबंध में कटुता आ सकती है। रिश्तेदारों से भी मनमुटाव होने की आशंका है। दांपत्य जीवन के सुखों में अहं भाव आने से स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। मास के मध्य समय में आपको स्वयं ही इन परिस्थितियों में सुधार करने का प्रयास करना होगा। संतान का सहयोग मिलना आरंभ होगा। माह के अंत में आपको अपनी संतान की कही बातों पर कम विश्वास होगा। दांपत्य सुख वर्ष के अंत तक ही जाकर सामान्य हो पाएगा। इस समय में गृहस्थ जीवन के विषयों में आपके धैर्य की सराहना करनी होगी।
प्रेम संबंध
यह मास प्रेम विषयों के लिये कष्टकारी हो सकता है। इस दौरान रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। समझ-बूझ से काम लेना उचित रहेगा। मध्य अवधि में व्यावसायिक क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग के साथ आपकी गहरी दोस्ती होने की संभावना बन रही है। परंतु इन संबंधों में आपको धोखा मिलने के योग बने हुए है। संभल कर कदम बढ़ाएं। मास के अंत में स्थिति आपके प्रेम संबंधों के अनुकूल हो जाएगी। इस दौरान मित्रों से आपके संबंध अधिक मधुर नहीं रहेगें। परंतु इस समय में आजीविका क्षेत्र के कार्यो में आपके प्रेम संबंध काम आ सकेगें।
स्वास्थ्य
इस मास आप दांपत्य जीवन में बने विरोधाभासों को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव में हो सकते हैं। मास के आरम्भ में आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करना उचित रहेगा। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। महीने के मध्य समय में गले में संक्रमण होने की संभावनाएं बन रही हैं, इसलिए अधिक ठंडे पदार्थों का प्रयोग करने से बचना हितकारी रहेगा। मास के अंत में आपके जीवनसाथी को सरदर्द की शिकायत आम रहेगी।





