मार्केट में धूम मचाने आ रही है निसान की ये नई….

NISSAN ने नई MICRA की एक और झलक दिखाई है। इसे अक्टूबर में होने वाले ‘PARIS MOTOR SHOW’ में पेश किया जाना है। तो आइए आपको भी बताते हैं इस नई MICRA के बारे में। आपको बता दे कि इस नई माइक्रा को निसान स्वाय कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। इसका डिजायन मौजूदा मॉडल से एकदम अलग होगा। नई माइक्रा की बॉडी पर कई शार्प कर्व लाइनें दी गई हैं जो इसे आकर्षक बनाती हैं। इसके आगे की तरफ निसान की पारंपरिक ‘वी मोशन’ ग्रिल भी देखी जा सकती है, जिसके चारो ओर ग्लॉसी ब्लैक कलर की फिनिशिंग होगी।

ऐसा माना जा रहा है कि इसे रेनो निसान के गठबंधन वाले सीएमएफ बी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफार्म पर निसान की नई सनी भी बनी है। उम्मीद की जा सकती है कि अगर नई माइक्रा को भारत में लॉन्च किया जाता है तो यह कार यहां निसान की स्थिति को और मजबूत करेगी।

माना जा रहा है कि ये पुरानी वाली micra से लगभग 50 हजार रुपए सस्ती होगी। और इसकी बुकिंग अभी से शुरु हो गई है।
अगर ऐसा होता है तो अगला साल nissan micra के नाम ही होगा।





