मार्केट में धमाल मचा रहा है यह जापानी कंडोम, जानिए जबरदस्त फायदे…

मार्केट में इन दिनों नए जापानी कंडोम खूब पॉप्युलर हो रहे हैं, जो इंसान के बाल जितने पतले हैं। इन्हें दुनिया का सबसे पतला और सबसे सुरक्षित कंडोम बताया जा रहा है। आइए जानते हैं इस जापानी कंडोम के बारे में दिलचस्प और काम की बातें.

जापानी कंडोम का आविष्कार जापान के वैज्ञानिकों ने कुछ साल पहले किया था और उन्होंने दावा किया था कि यह दुनिया का सबसे पतला कंडोम है। अभी मार्केट में जो कंडोम बिकते हैं उनकी मोटाई 0.06mm है, जबकि जापानी कंडोम की मोटाई 0.038mm है। इस वजह से इसे 003 कंडोम भी कहा जाता है।
सेफ्टी के लिहाज से इन जापानी कंडोम को काफी अच्छा माना जाता है। सेक्स एक्सपर्ट्स के अनुसार, यौन संबंधों के दौरान इनके इस्तेमाल से किसी तरह की परेशानी नहीं होती और कोई प्रेग्नेंसी होने के आसार भी नहीं होते। इस तरह के कंडोम की खास बात यह है कि चूंकि ये काफी पतले होते हैं इसलिए सहवास के दौरान उनकी मौजूदगी का अहसास नहीं होता और प्लेजर व ऑर्गेजम दोगुना मिलता है।
यह भी पढ़ें: सेक्स की भूखी होती है ऐसी लड़कियां, नहीं करने देती कंडोम का इस्तेमाल
इन कंडोम को खरीदते वक्त सबसे पहले तो देखें कि वे किस मटीरियल के बने हुए हैं। कुछ कंडोम लेटेक्स तो कुछ नॉन-लेटेक्स मटीरियल के बने होते हैं, जैसे कि पॉलीयूरिथेन और पॉलीआइसोप्रीन। अगर लेटेक्स से आपको एलर्जी है तो फिर आप लेटेक्स कॉन्डम न खरीदें। फिर चाहे वह कितने भी पतले क्यों न हों।
कई पतले कंडोम ऑइल बेस्ड लुब्रिकेंट्स के साथ आ रहे हैं। ऐसे कॉन्डम के बजाय वॉटर बेस्ड या फिर सिलिकन बेस्ड कंडोम का यूज करें।कई लोग मानते हैं कि कंडोम जितना पतला होगा उतना ही वह रिस्की होगा और फट जाएगा। जबकि ऐसा नहीं है। जापानी कंडोम की तरह अन्य उपलब्ध पतले कंडोम पर कई तरह के टेस्ट किए जाते हैं और उन्हें तभी पास किया जाता है जब वे उनमें खरे उतरते हैं।





