मायावती ने सोशल मीडिया से खत्म की दूरी, लोकसभा चुनाव से पहले आई ट्विटर पर

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी खत्म करते हुए ट्विटर पर अपना आधिकारिक अकाउंट बना लिया है। बसपा की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी गयी है। कि, मायावती लोकसभा चुनाव से पहले ट्विटर पर आ गयी है।
ये भी पढ़े :-कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे प्रियंका के साथ वाड्रा के पोस्टर पर हुआ बवाल
उल्लेखनीय है कि मायावती का यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था। ट्विटर द्वारा इसे वेरीफाई किये जाने बाद पार्टी ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब तक उन्होंने दर्जन भर ट्वीट भी किये हैं। वह सिर्फ “ट्विटर सपोर्ट” को फॉलो कर रही हैं जबकि उनके फॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है।
ये भी पढ़े :-एस्मा के बावजूद कर्मचारी-शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आज से हड़ताल पर
पार्टी ने इस आशय की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया गया है, कि मायावती ने पहली बार ट्विटर को संवाद का माध्यम बनाया है। इसके जरिए वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगी। उनका ट्विटर हैंडल है…. @ShushriMayawati ।





