मायावती ने केंद्र और यूपी सरकार पर कसा तंज, कहा…

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसा है। पहली बार उपचुनाव में उतर रही बसपा ने मुख्य मुकाबले में आने के लिए भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। मायावती ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और कानून व्यवस्था की बिगड़ी दशा पर सरकार को घेरा है।
उन्होंने ट्वीट कर नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट सरकार को लज्जित करने वाली है कि जन स्वास्थ्य के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे पिछड़ा राज्य है, जबकि केंद्र व यूपी में बीजेपी की सरकारें हैं। ऐसी डबल इंजन वाली सरकार का क्या लाभ है? मायावती ने सवाल किया कि ऐसा विकास करोड़ों जनता के किस काम का है, जिसमें उसका जीवन पूरी तरह से नरक बना हुआ है?
सभी अफसर किसी भी कीमत पर सुबह 9 बजे तक पहुंचे कार्यालय: सीएम योगी
मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि भाजपा की सरकारें ऐसे जातिवादी व धार्मिक उन्मादी जघन्य अपराध अपने राज्यों में लगातार क्यों होने देती हैं, जिससे पूरा राज्य और वहां की सरकार ही नहीं बल्कि देश की भी बदनामी होती है और पीएम को भी शर्मिंदा होना पड़ता है। वैसे अब तो पुलिस व सरकारी कर्मचारी भी इस नई आफत के शिकार हैं।





