मायावती को जेल जाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं बचा पाएगी

नगर के चौक घंटाघर पर भाजपा की जनसभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने मायावती पर पलटवार किया। कहाकि उन्होंने मुझे गुंडा कहा। मैं उन्हें गुंडी कहते हुए बता रहा हूं कि उन्हें जेल जाने से दुनिया की कोई ताकत नहीं बचा पाएगी। कांग्रेस के समय में यूरिया से दूध व शराब बनाने का धंधा फल फूल रहा था। कुछ ऐसी संस्थाएं थीं जिन्हें विदेश से धन मिलता था। मोदी ने यूरिया को नीम कोटेड करके नकली दूध व शराब बनाने पर विराम लगा दिया। साथ ही संस्थाओं को पत्र भेजकर विदेश से आने वाले धन का ब्योरा मांगा। एक ही रात में 20 हजार संस्थाएं बंद हो गईं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि सरकार आते ही देशद्रोह जैसे कानून को खत्म कर देंगे। सेना के अधिकार की समीक्षा करेंगे। हियुवा जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय, अशोक सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, कन्हैयालाल वर्मा, अरविद गिरि, मुकेश वैश्य आदि मौजूद रहे।

Back to top button