मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, कहा – मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में भाजपा सरकार में मुसलमानों का उत्पीड़न करने और उन्हे गलत मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का उत्पीड़न होता था, ठीक वैसे ही अब भाजपा सरकार में भी हो रहा है।

मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि सपा सरकार में जैसे ब्राह्मणों व दलितों का चुन-चुन कर उत्पीड़न किया गया था तो अब वैसे ही वर्तमान भाजपा सरकार में भी इनके साथ-साथ मुसलमानों का भी काफी उत्पीड़न किया जा रहा है। इनको जबरन गलत मामलों में फंसाया जा रहा है, जो अति दुःखद है।
उन्होंने कहा किसाथ ही, जिस प्रकार से सपा सरकार में दलितों के मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर व इनके महान् सन्तों व गुरुओं की मूर्ती तोड़ी गई तथा उनके नाम पर रखे गये जिलों व संस्थानों आदि के नाम भी काफी बदल दिये गये।
ठीक उसी प्रकार से अब वर्तमान भाजपा सरकार भी चल रही है। अब तो उनके मसीहा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की भी मूर्ती तोड़ी जा रही है, जिसकी पहले वाराणसी की व अब जौनपुर की घटना अति-निन्दनीय। सरकार इस मामले में उचित कदम उठाये। बसपा की यह मांग है।
The post मायावती का भाजपा सरकार पर हमला, कहा – मुसलमानों का हो रहा उत्पीड़न appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button