माफीनामा : ujjawalprabhat.com इस खबर को प्रकाशित करने के लिए माफी चाहता है

लखनऊ। बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो का सच्चाई से किसी भी तरह का कोई वास्ता नहीं है। यह वीडियो सोशल मीडिया से लेकर कई समाचार पोर्टल्स पर यह कहते हुए चलाया गया कि ये वीडियो हरियाणा की कांग्रेस एमएलए किरन चौधरी की बहन सोमा चौधरी का है, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ और सच्चाई से कोशों दूर है।
आपको बता दें कि माननीया एमएलए किरन चौधरी की सोमा चौधरी नाम की कोई बहन नहीं हैं। हम मानते हैं कि इस तरह की झूठी अफवाहों में कभी कभी कई मीडियाकर्मी भी फंस जाते हैं। लेकिन अपने सामाजिक दायित्यों को समझते हुए हम इस खबर को प्रकाशित करने के लिए पूरे समाज से माफी चाहते हैं।





