माफिया केजरीवाल पर, कपिल का हवाला बम, हर हाल में जाएंगे तिहाड़

कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि मैंने एक हफ्ते पहले आम आदमी पार्टी से सवाल पूछे थे और अभी तक किसी ने कोई जवाब नहीं दिया है.माफिया हैं केजरीवाल पर, कपिल का हवाला बम

अरविंद केजरीवाल इस सवालों पर इस तरह चुप हैं जैसे कि उनके मुंह दही जमी हुई हो. कपिल मिश्रा बोले कि गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को लाया गया कि जिसने कहा कि उसने 2 करोड़ का चंदा दिया हो. कपिल मिश्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर गलत वीडियो को चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल एक IRS अफसर रहे हैं, इसलिए उन्हें पता है कि क्या काम कैसे करना है.

हेम प्रकाश शर्मा का बचा रहे हैं केजरीवाल
कपिल मिश्रा ने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा को अरविंद केजरीवाल बचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कॉलर मेरे हाथ में हैं, वह हर हाल में तिहाड़ जाएंगे. कपिल बोले कि खुलासों के बाद मेरी हत्या करवाई की जा सकती है.उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल माफिया है, अरविंद केजरीवाल को भारत छोड़ कर भागना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि हेम प्रकाश शर्मा को इनकम टैक्स भी ढूंढ रहा है. कपिल मिश्रा ने कहा कि डेवलिन कारपोरेशन एक हवाला कंपनी है, जिसके मालिक रोहित टण्डन हैं और इस कंपनी के मालिक हेमप्रकाश शर्मा हैं. 

कपिल बोले कि मुकेश कुमार की कंपनियों पर दिल्ली सरकार के काफी सारे नोटिस गये हुए हैं, यही कारण है कि वह अरविंद केजरीवाल की हर बात मान रहे हैं. हेम प्रकाश शर्मा कई सारी कंपनियों के मालिक हैं. डेवलिन कारपोरेशन हवाला कंपनी है, जिसके मॉलिक रोहित टण्डन हैं और इस कंपनी के मॉलिक हेम्प्रकाश शर्मा हैं

नकली हैं सभी लेटर हेड
कपिल मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक प्रेजेंटेशन दिखाई, उसमें उन्होंने दिखाया कि एक साथ रात को 12 बजे चार कंपनियों ने 50 लाख रुपये भेजे. उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जिस लेटर हेड बनाया है, वह लेटर हेड नकली है. जो कि घर में बैठकर बनाया गया है. उन्होंने दिखाया कि दो कंपनियों के लेटर हेड में मुकेश कुमार के साइन हैं, और दो लेटर हेड में दो में साइन नहीं हैं.

इसी साल कंपनी के डायरेक्टर बने हैं मुकेश
कपिल मिश्रा ने कहा कि अब तो अरविंद केजरीवाल ने वीडियो ट्वीट कर दिया है कि मुकेश कुमार ने उन्हें दो करोड़ रुपये दिये हैं, अब उन्हें IT में जाकर यह बताना चाहिए. उन्होंने बताया कि मुकेश कुमार इसी साल 2017 में कंपनियों के डायरेक्टर बने हैं, जबकि यह डोनेशन 2014 में दी गई थी. इन्हें एमसीडी चुनावों के एक दिन पहले ही डायरेक्टर बनाया गया था. 2012 में उन्होंने दो कंपनियों को छोड़ दिया था, तो फिर वह 2014 में पैसा कैसे दे सकते हैं.

बलि का बकरा बनाये जा रहे हैं मुकेश
कपिल मिश्रा ने कहा कि मुकेश कुमार को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, अरविंद केजरीवाल आजकल झूठी खबरें चलवा रहे हैं. मीडिया को भी मुकेश कुमार की जानकारी सामने लानी चाहिए. अरविंद केजरीवाल के वीडियो शेयर करने से उनका काला सच सामने आ गया है. कपिल मिश्रा ने कहा कि इन चार कंपनियों में से एक कंपनी को मनीष सिसोदिया के विभाग ने फर्जी कंपनी बताया था.

यह भी पढ़े: मुंबई- आइसीजे के फैसले पर कहीं गणेश वंदना तो कई जगहों पर फूटे पटाखे

गुरुवार को किया था ट्वीट
कपिल मिश्रा ने गुरुवार शाम ट्वीट कर कहा कि उनका खुलासा अरविंद केजरीवाल और हवाला ऑपरेटर्स के नेटवर्क को साबित कर देगा. कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल के शेयर किए एक वीडियो पर यह टिप्पणी की थी.

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो एक निजी चैनल से मुकेश शर्मा नाम के व्यक्ति की बातचीत पर आधारित था. इस वीडियो में मुकेश शर्मा नाम का व्यक्ति ये दावा कर रहा है कि आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा उसने दिया है.

अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट को आधार बनाकर ही कपिल मिश्रा ने जवाब दिया. कपिल ने लिखा, ‘आज अरविंद केजरीवाल ने इस वीडियो को वायरल किया. कल सुबह 9 बजे करूंगा केजरीवाल के इस सबसे बड़े झूठ का पर्दाफाश. IRS हैं, कानून जानते हैं, कल जवाब देंगे?

 
Back to top button