मानद को लेकर गर्वनर ने उठाए थे सवाल: राजनाथ बोले- अपने को लायक नहीं मानता

लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी के गर्वनर राम नाईक, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा मौजूद थे। इससे पहले शुक्रवार को राज्यपाल ने लखनऊ यूनिवर्सिटी(एलयू) के वीसी को लेटर लिखकर दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के लिए एक से ज्यादा नाम प्रस्तावित करने पर सवाल उठाए थे। राजभवन से जारी लेटर में ये बातें कही थी

-राजभवन की तरफ से कुलपति को जारी लेटर में कहा था-“अक्सर देखा जाता है कि यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह के वक्त कई लोगों के नाम राज्यपाल महोदय के पास अप्रूवल के लिए भेजे जाते हैं। एक से अधिक लोगों को मानद उपाधि दिए जाने की वजह से उसका इंपार्टेंस आम लोगों के बीच कम हो जाती है। भविष्य में मानद उपाधि के अप्रूवल का प्रस्ताव भेजने से पहले उस व्यक्ति का प्रोफाइल का ध्यान दिया जाए।”

मैं अपने को इस लायक नहीं मानता: राजनाथ सिंह

– कार्यक्रम में स्पीच देते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति से कहा था-” मुझे मानद उपाधि नहीं दी जाए। मैं अपने को इसके लायक नहीं मानता। राज्यपाल राम नाईक जी ने परंपरा का हवाला दिया, तब मैं इसके लिए तैयार हुआ। मैं देश का होम मिनिस्टर हूं, लेकिन मर्यादाओं को कभी तोड़ता नहीं हूं। जीवन में मर्यादाओं का पालन करने से इंसान बड़ा बनता है।”

अलकायदा- इंफोसिस को किया कंपेयर

-राजनाथ सिंह ने कहा, “इंफोसिस में भी पढ़े लिखे युवा काम करते है। अलकायदा के लिए यूथ काम करते हैं। अलकायदा में काम करने वाले देश के लिए विनाशकारी बनने का काम करता है, जबकि इंफोसिस में काम करने वाला देश के लिए अच्छा काम करता है।”

97 स्टूडेंट को मिले 192 मेडल

– 60वें दीक्षांत समारोह में कुल 97 स्टूडेंट को 192 मेडल सम्मानित किया गया। इसमें सबसे ज्यादा 161 मेडल गर्ल्स को मिले । वहीं आयुषी को सबसे ज्यादा 11 गोल्ड मेडल और एक ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: सास ने बहु को बच्चे को दूध पिलाने को कहा, तो बहु ने किया सबके होश उड़ा देने वाला काम

LU के स्टूडेंट ने नाम रोशन किया
-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, “लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ने देश विदेश में नाम रोशन किया है। एलयू ने देश को राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा और क्रिकेटर सुरेश रैना, आरपी सिंह जैसा बड़ा क्रिकेटर दिया है।”

Back to top button