मात्र 15 हजार रुपये महीने में मिल रहे है चोर, हर महीने देंगे इतना प्रॉफिट

अब देश में किराए पर चोर मिल रहे हैं। राजस्थान में एक बड़ा अजीब सा मामला सामने आया है। यहां किराए पर चोर मिल रहे हैं। ये चोर 15000 रुपये महीने की पगार पर काम करने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान में ‘धंधे’ में आ रही मुश्किलों के चलते नए-नए चोरों ने नया तरीका निकाला है।

खबर है कि पुलिस को इस गैंग के बारे में तब पता चला, जब मंगलवार ने छह ऐसे ही सैलरी लेने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में आए। आगे की जांच में चोरों ने बताया कि वो अपराध की दुनिया में नए हैं, इसलिए उन्हें अपना चोरी का सामान बेचने का बाजार नहीं मिल रहा, इसलिए उन्होंने कमाई का ये तरीका निकाला है।

इस कॉरपोरेट चोर गैंग का लीडर 21 साल का आशीष उर्फ अमित है। उसी ने बाकी छह लड़कों को उसके लिए चोरी करने का झांसा दिया और कहा कि वो उन्हें सैलरी देगा। इसके बाद वो अपने लिंक के जरिए काले बाजार में चोरी का सामान बेचता था।

उसने चाल ये चली कि उसने अपनी गैंग में ऐसे चोर शामिल किए, जो उसके पहले पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए थे और उनका कोई रिकॉर्ड नहीं था। इससे वो पुलिस से बड़ी आसानी से बचे रहते थे।

पीरियड्स के ब्लड को लेकर इस लड़की ने किया ऐसा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसानी से पैसा बनाने और रईसी की जिंदगी जीने के लिए अकसर ऐसे युवा ऐसे गैंग के साथ जुड़ जाते हैं, जो चेन छिनैती या मोबाइल चोरी करने जैसे अपराध करते हैं। अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे गिफ्ट देकर इम्प्रेस करने के लिए भी युवा ऐसी चोरियां करते हैं।

Back to top button