माता वैष्णो देवी आने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर…

कटड़ा: शनिवार को मौसम में हुए सुधार के चलते वैष्णो देवी यात्रा हिमकोटी व पुराने पारंपरिक मार्ग से बहाल हो गई है। वहीं हिमकोटी मार्ग पर चलने वाली बैटरी कार सेवा भी शनिवार को बहाल रही। कटड़ा सांझीछत के बीच चलने वाली हैलीकॉप्टर सेवा कुछ उड़ानों के बाद प्रभावित हो गई।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रात 10 बजे तक 31,167 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. हासिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। इससे पहले शुक्रवार को भी 30,000 के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था। इन श्रद्धालुओं को सुविधाएं देने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।