मां की अर्थी को च‍िता देने से पहले पूरा किया मतदान देने का कर्तव्य

 

लोकसभा चुनाव 2019 के ल‍िए आज सोमवार को पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. मतदान करने वालों की कई रोचक कहान‍ियां सामने आ रही हैं. मध्य प्रदेश में कहीं प‍िता की च‍िता को आग लगाने के बाद बेटा मतदान करने गया तो कहीं मां की अर्थी को च‍िता देने से पहले पूरा पर‍िवार वोट डालने गया. 

 

सतना लोकसभा सीट पर मतदान के समय ऐसा ही एक वाकया देखने को म‍िला. यहां अंतिम संस्कार के पहले पूरे परिवार ने मतदान क‍िया. मां सावित्री गुप्ता की अंतिम यात्रा के पहले पूरे परिवार ने वोटिंग की. ये वोट‍िंग पोलिंग बूथ नंबर 181,  टिकुरिया टोले में हुई. यहां वार्ड 44 के पूर्व पार्षद अशोक गुप्ता की मां का देहांत हो गया था.

खजुराहो लोकसभा सीट पर छतरपुर के रहने वाले एक युवा शिवेंद्र प्रताप सिंह ने पिता की मौत के बाद मतदान क‍िया. प‍िता का दाह संस्कार करने के बाद बेटे ने सीधे मतदान केंद्र पर जाकर वोटिंग की.

 

 

Back to top button