महोली टू लखीमपुर दौड़ी कोरोना एक्सप्रेस

सीतापुर। महोली टू लखीमपुर वाया हरगांव होकर कोरोना एक्सप्रेस ने बुधवार सुबह फर्राटे भरा। दरअसल जिले भर में आई जांच रिपोर्ट में 61 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें सीतापुर डिपो का एक संविदा परिचालक भी है।

जानकारी के मुताबिक़ यह परिचालक बुधवार सुबह अनुबंधित बस लेकर महोली से बड़ागांव, काजीकमलपुर, हरगांव व ओयल होते हुए लखीमपुर तक गया। लखीमपुर में उसे कोरोना पॉजिटिव होने की मोबाइल फोन पर सूचना मिली। लेकिन तब तक वह कई यात्रियों को टिकट देकर रुपयों का लेनदेन भी कर चुका था। एआरएम विमल राजन ने संविदा परिचालक को बस लाकर खड़ी करने के निर्देश दिए। इस सूचना पर बस लखीमपुर से सीतापुर वापस बगैर यात्रियों के लायी जा रही है। इस दौरान कितने यात्री संविदा कर्मी की चपेट में आए यह जांच का विषय है।

Back to top button