महिला पत्रकार का हुआ यौन उत्पीड़न, दर्ज हुआ FIR

नोएडा के एक न्यूज चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने इस संबंध में चैनल के प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न तथा व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि चैनल में काम करने वाली एक महिला पत्रकार ने उनसे शिकायत की कि उसके चैनल का प्रोड्यूसर काफी दिनों से उससे अश्लील हरकत कर रहा है।

यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने से किया इंकार, कहा- अगली सुनवाई में…

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने आज बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।

Back to top button