महिला टीचर ने छात्र को ये क्या भेजा, जानकर होंगे हैरान

primary_school_teacher_04_06_2016एक प्राइमरी स्‍कूल टीचर पर 11 वर्षीय छात्र को अश्‍लील मैसेज भेजने के आरोप लगे हैं। आरोपों की जांच के बाद एलिजाबेथ हॉलिंग्सवर्थ नामक टीचर को स्‍कूल प्रशासन ने बर्खास्‍त कर दिया है।

31 वर्षीय एलिजाबेथ ने माना है कि उसने अपने एक छात्र को अश्‍लील मैसेज किए थे। एक मैसेज में उसने लिखा था कि वह सिंगल है और मिंगल होने के लिए तैयार है। एलिजाबेथ इसके बाद भी नहीं रुकी और उसने छात्र को एक और मैसेज किया।

इस मैसेज में एलिजाबेथ ने छात्र को बताया कि वह नहाने जा रही है और इस दौरान वह छात्र को याद करेगी। इंस्‍टाग्राम व कई अन्‍य सोशल साइट्स पर अश्‍लील संदेश भेजने के कारण छात्र ने टीचर की शिकायत स्‍कूल प्रशासन से कर दी, जिसके बाद उसपर कार्रवाई की जा सकी है।

इस पूरे मामले की जांच कर रहे अनुशासनात्मक पैनल के एक सदस्‍य ने बताया कि टीचर ने महज दो ही अश्‍लील संदेश नहीं भेजे हैं। उसने इससे भी और अश्‍लील मैसेज किए, जिसकी वजह से छात्र काफी परेशान हो गया।

हालांकि, टीचर ने भी खुद की गलती मान ली है। उसने बताया, ‘मैं पूरी तरह से हैरान हूं कि एक 11 साल के छात्र को मैंने क्‍या मैसेज कर दिया। इससे स्‍कूल की प्रतिष्ठा में काफी कमी आई है। इसके साथ ही मेरा खुद का करियर भी पूरी तरह से समाप्‍त हो गया है।’

इस पूरे मामले की जांच करने के बाद पैनल ने अपनी रिपोर्ट स्‍कूल अधिकारियों को सौंप दी है। प्रशासन ने टीचर पर कार्रवाई करते हुए एलिजाबेथ पर हमेशा के लिए पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Back to top button