महिला को नहीं आती कुकिंग, रोज़ बाहर से ऑर्डर करती है खाना, नाश्ते से डिनर तक के लिए खर्च करती है पैसे

कहते हैं कि घर के खाने की बात ही कुछ और होती है. फिर भी बहुत सारे लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं. वे कई बार घर के बाहर जाकर खाना खाते हैं. या फिर बाहर से खाना ऑर्डर कर खाते हैं.  लेकिन क्या हमेशा ही बाहर का खाना खाना चाहिए? हर किसी का यही जवाब होगा कि नहीं. पर एक एक 26 साल की लड़की हर दिन बाहर से खाना ऑर्डर करती है. उसका कहना है कि उसे खाना बनाना नहीं आता. उसकी हर कोशिश नाकाम रही है, इसलिए वह रोज़ बाहर से ऑर्डर कर खाना मंगवाती है. उसकी यह आदत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

कोई खास नियम नहीं
सफ्रॉन मैरी नाम की युवती ने टिकटॉक पर अपनी कहानी शेयर की है. उसने बताया कि वह हर भोजन के लिए बाहर से खाना ऑर्डर करती है. वह कहती है कि वह देर से उठती है. इसलिए यह उसका नाश्ता होता है. दिल्चस्प बात ये है कि  उसके खाने का कोई निश्चित नियम भी नहीं है. दिन में जब उसे भूख लगती है, वह और खाना मंगवाती है. इतना ही नहीं वह जिस तरह का खाना ऑर्डर करती है वह किसी तरह क रेग्युलर मील भी नहीं होता है

लोगों ने उठाए सवाल
लोग उसकी इस आदत से हैरान हैं. एक शख्स ने कमेंट में कहा कि टेकअवे, यानी बाहर से खाना मंगवाने का विचार अच्छा लगता है, लेकिन ऐसा खाना उतना अच्छा नहीं होता. कई लोगों ने उसकी इस आदत पर सवाल उठाए. एक शख्स ने कहा कि खाना बनाना आसान है. यह सिर्फ आत्मविश्वास की बात है. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि आलू को माइक्रोवेव में आसानी से बनाया जा सकता है.

सफ्रॉन की दलील
लेकिन सफ्रॉन के पास इन सारी बातों की दलील हैं. उसने ने जवाब दिया कि उसे माइक्रोवेव आलू पसंद नहीं है. उसका कहना है कि उसे चाकू से डर लगता है, इसलिए वह खाना नहीं बनाती. इस पर एक महिला ने सुझाव दिया कि वह पहले से कटी सब्जियां खरीद सकती है. इससे खाना बनाना आसान हो जाएगा. लेकिन लोग यहां नहीं रुके. उन्होंने सफ्रॉन को सुझाव देना जारी रखा. किसी ने पूछा कि क्या वह फ्रोज़न पिज़्ज़ा ओवन में नहीं बना सकती. यह सिर्फ 10 मिनट का काम है. लेकिन सफ्रॉन ने जवाब दिया कि वह बाहर से खाना मंगवाना ही पसंद करती है.

कितना होता है खर्चा?
सफ्रॉन ने बताया कि वह हर दिन 20 से 30 पाउंड यानी 2300 से 3400 रुपये खर्च करती है. महीने में करीब 1000 पाउंड यानी सिर्फ 78 हजार रुपये की यह रकम बहुत बड़ी है. एक शख्स ने कहा कि वह 40 पाउंड यानी 4600 रुपये में तो हफ्ते भर का राशन खरीद लेता है.

Back to top button