महिला का हुआ रेप, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

यूपी के कानपुर में दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। रेप पीड़िता पुलिस वालों से मदद मांगने पहुंची तो पुलिस वाले ने उससे कहा कि मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ।

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार एक महिला के साथ दो लोगों ने रेप किया था। यह महिला रामपुर के गंज पुलिस स्टेशन मदद के लिए पहुंची और कहा कि उसके रेपिस्ट खुलेआम घूम रहे हैं और उसकी जिंदगी को खतरा है।

महिला ने अपने आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा लेकिन पुलिस वाले ने महिला से कहा कि उन आरोपियों को मैं तभी गिरफ्तार करूंगा जब तुम मेरे साथ सेक्स करोगी। इस पर महिला बेहद घबरा गई और उसने मना कर दिया।

 

इस पुलिस वाले का नाम सब-इंस्पेक्टर, जय प्रकाश सिंह है। जब महिला ने इसकी बात मानने से मना कर दिया तो पुलिस वाले को महिला पर इतना गुस्सा आया कि उनसे मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइल कर दी। इसके बाद महिला ने इंसाफ की उम्मीद ही छोड़ दी। फिर महिला ने पुलिस वाले को सबक सिखाने के बारे में सोचा।

कंडोम की वजह से पिटती है दिल्ली की हर औरत

 

उसने पुलिस वाले को दोबारा कॉल की और सारी बाते रिकोर्ड कर ली और ये रिकॉर्डिंग SP को सौंप दी। अडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस सुधा सिंह ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि गंज स्टेशन ऑफिसर को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है।

 

ये है पूरा मामला : 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी की रात महिला का दो लोगों ने गैंगरेप किया, जिनमें से एक उसका परिचित था। महिला अपने एक रिश्तेदार के यहां से वापस रामपुर सिटी लौट रही थी तभी दोनों ने उसे लिफ्ट दी, उसे घर छोड़ा और घर में उसे अकेला देख बंदूक की नोक पर महिला के साथ रेप किया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस वाले ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button