महासचिव बनने के बाद प्रियंका यहां से लड़ सकती हैं चुनाव

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी महासचिव नियुक्त किया है। उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया गया है। वे फिलहाल बेटी मिराया के ऑपरेशन के लिए लंदन गई हैं।पार्टी के कई दिग्गज नेता प्रियंका को राजनीति में लाने की बात करते रहे हैं। अब अटकले हैं कि पार्टी उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से मैदान में उतार सकती है।
ये भी पढ़ें :-अवैध रेत खनन मामले में चंद्रकला से पूछताछ होगी आज, पहुंचेंगी ED ऑफिस 
आपको बता दें गुरुवार को कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, मोदी जी और अमित ने कांग्रेस मुक्त भारत का आह्वान किया था। प्रियंका गांधी की अब उत्तर प्रदेश (पूर्वी) की राजनीति में आने से हम देखेंगे …. मुक्त वाराणसी? …. मुक्त गोरखपुर? राजनीतिक गलियारों में इन दिनों अटकले हैं कि प्रियंका को पूर्वी यूपी की किसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी ने लिया बड़ा फैसला, प्रियंका को बनाया प्रभारी और पार्टी महासचिव 
जानकारी के मुताबिक  बुधवार को राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस यूपी में अब फ्रंटफुट पर खेलेगी। अभी तक प्रियंका केवल रायबरेली और अमेठी की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार किया करती थीं।  मगर इस बार उन्हें भाजपा का गढ़ माने जाने वाले पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका की सक्रिय राजनीति में एंट्री पर भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा है कि अब केवल जीजाजी रह गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘बस अब जीजाजी ही तो बाकी रह गए है, उनको कोषाध्यक्ष बना दीजिए।’
 

Back to top button