महाशिवरात्रि पर करें ये तीन उपाय, होगी सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति

भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे खास दिन महाशिवरात्रि पर्व 4 मार्च को आ रहा है। इस दिन सभी भगवान शिव के मंदिर में जाकर उनकी पूजा – अर्चना करते हैं। भोलेनाथ की पूजा के साथ ही इस दिन अगर तीन खास उपाय किए जाएं तो इससे शिव – शंकर जल्दी ही प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिवरात्रि पर किन तीन विशेष उपायों को करना चाहिए आइए आपको बताते हैं इसके बारे में …
भगवान शिव की पूजा करते समय ऊँ महाशिवाय सोमाय नमः मंत्र का जाप करें, अगर आप कलह – क्लेश से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। इससे कलह से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति का जीवन सुख-शांति से व्यतीत होता है।
अगर आप नौकरी या अपने व्यवसाय को लेकर परेशान चल रहे हैं तो शिवरात्रि पर भगवान शिव पर शहद अवश्य चढाएं। इससे नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि पर भगवान शिव को लाल चंदन अर्पित करें।





