महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, 500 sq फीट तक की प्रॉपर्टी में अब कोई टेक्स नही…

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. इसके तहत राज्य में 500 स्क्वायर फीट तक के मकान को प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया गया है. यह फैसला शुक्रवार कोमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की अगुवाई में कैबिनेट की बैठक में लिया गया. इसका मतलब यह हुआ कि जिन लोगों के मकान 500 स्क्वायर फीट में हैं उन्हें अब प्रॉपर्टी टैक्स से छुटकारा मिल गया है. सरकार के इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा मध्यम वर्ग के लोगों को मिलने वाला है.आगामी चुनाव को देखते हुए इसे राज्य सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है.





