महाराष्ट्र में टैंकर और मैजिक वाहन की टक्कर में 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में मलकापुर के पास सोमवार देर शाम नेशनल हाईवे पर टैंकर और मैजिक वाहन की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में मैजिक वाहन सवार सभी 12 मजदूरों की मौत हो गई। 
बताया जा रहा है कि मरने वालों में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के छह मजदूर भी शामिल हैं। ये लोग महाराष्ट्र में खेतों में मजदूरी करने गए थे।





