महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जारी, अजित पवार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कैबिनेट का विस्तार जारी है। विधान भवन में एक-एक कर मंत्रियों को राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी और मुख्ययमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में शपथ दिलाई जा रही है। सबसे पहले एनसीपी के नेता और शरद पवार के भतीजे अजित पवार को शपथ दिलाई गई। उन्हें डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसके बाद कांग्रेस के अशोक चव्हाण ने शपथ ली। अब तक की जानकारी के अनुसार, कुल 36 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे, जिनमें Shiv Sena के 12, NCP के 14 और Congress के 10 मंत्री शामिल होंगे। सात मंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। इस तरह 43 मंत्रियों का कोटा पूरा हो जाएगा।
Ajit Pawar takes oath as minister in Maharashtra Government, he will be the Deputy Chief Minister of the state pic.twitter.com/whPnlkkFr9
— ANI (@ANI) December 30, 2019
कांग्रेस कोटे से इन्हें मिला मंत्री पद
अशोक चव्हाण, केसी पाडवी, विजय वादीतिवार, अमित देशमुख, सुनील केदार, यशोमति ठाकुर, वर्षा गायकवाड़, असलम शेख, सतेज पाटिल और विश्वजीत कदम।
कैबिनेट मंत्री (25)
-
- अशोक चव्हाण
- दिलीप पाटील
- धनंजय मुंडे
- विजय वादी तिवारी
- अनिल देशमुख
- हसन मुखीफ
- वर्षा एकनाथ गायकवाड़
- राजेंद्र शिंगाणे
- नवाब मलिक
- राजेश टोपे
- सुनील केदार
- संजय राठोड
- गुलाबराव पाटील
- अमित देशमुख
- दादा भुसे
- जितेंद्र आव्हाड
- संदिपन भुमरे
- बालासाहेब पाटील
- यशोमती ठाकुर
- अनिल परब
- उदय सामंत
- केसी पांडवी
- शकंरराव गडाख
- असलम शेख
- आदित्य ठाकरे
राज्य मंत्री (10)
- अब्दुल सत्तार
- सतेज पाटिल
- शंभुराज देसाई
- बच्चू कडू
- विश्वजीत कदम
- दत्तात्रेय भरणे
- आदिती तटकरे
- संजय बनसोड़
- प्राजक्त तनपुरे
- राजेंद्र पाटील
- अशोक चव्हाण