महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में पीएम मोदी और शाह से की भेंट

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने मुंबई स्थित मंत्रालय में अपना पदभार संभालने के एक दिन बाद बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

31 जनवरी को राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाली सुनेत्रा पवार मोदी से मुलाकात के दौरान अपने बेटों पार्थ और जय, राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और पार्टी के लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे के साथ थीं।

वर्तमान में राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने संसद का भी दौरा किया, जहां बजट सत्र चल रहा है। सुनेत्रा पवार ने 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में अपने पति और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में उनका स्थान लिया।

Back to top button