मशहूर शायर बेकल ने 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली : राज्यसभा के पूर्व सदस्य एवं मशहूर शायर मोहम्मद शफी खान बेकल उत्साही का शनिवार को यहां राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे।मशहूर शायर बेकल ने 87 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा 

मशहूर शायर बेकल ने 87 साल की उम्र में निधन 

उन्हें रविवार को दोपहर नमाज (जोहर) के बाद उनके पैतृक स्थान उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनका जन्म 1928 में बलरामपुर में हुआ था। 

साहित्यिक सेवाओं में विशेष योगदान के लिए 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 

Back to top button