मदर टेरेसा को आज संत की उपाधि दी जाएगी

कोलकाता। भारत में गरीबों के लिए काम करके पहचान बनाने वाली रोमन कैथोलिक नन मदर टेरेसा को रविवार को वेटिकन में संत की उपाधि दी जायेगी।

मदर टेरेसा को आज संत की उपाधि दी जाएगी वेटिकन में इसके लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है। सेंट पीटर्स स्क्वेयर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोगों की मौजूदगी में पोप फ्रांसिस मदर टेरेसा को इस उपाधि से नवाजेंगे। रोम और वेटिकन सिटी की सड़कों पर लोग मदर टेरेसा की तस्वीरों के साथ खड़े नजर आयेंगे।

इस बीच भारत के कोलकाता शहर में स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मुख्यालय मदर हाउस के अलावा पूरे शहर में हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कल इटली की राजधानी रोम पहुंच चुकी है। केंद्र सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरङ्क्षवद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में दो राज्य स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी रोम पहुंच गये हैं।

Back to top button