मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत

मथुरा । मथुरा में थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत पानीगांव रोड पर बुधवार करीब चार बजे कार ने बाइक सवार बच्चों सहित दम्पत्ति को रौंद डाला। जिसमें पुत्र सहित माता-पिता की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे में आरोपित कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस ने बालिका और आरोपित चालक को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती करवाया है।
ये भी पढ़ें- कानपुर: पितृपक्ष के पहले दिन गंगा घाटों पर लोगों ने किया अपने पितरों का पिण्ड दान
बुधवार करीब चार बजे बरसाना राधारानी के दर्शन कर वृंदावन की ओर जा रहे बाइक सवार जैसे ही थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत पानीगांव रोड पर पहुंचे ही थे कि सामने से आती सेंट्रो कार ने बाइक को रौंद डाला। जिससे बाइक सवार 40 वर्षीय भगवान दास, 35 वर्षीय भगवान देवी तथा 10 वर्षीय धीरज पुत्र की मौत हो गई, जबकि छह वर्षीय बेटी चंचल गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार सीधे पेड़ में जा टकराई जिसके कारण कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना मांट पुलिस ने चालक और छह वर्षीय बालिका को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है तथा तीनों ही शवों को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया है।
The post मथुरा : अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा, मां-बाप सहित तीन की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button