होंडुरस: मछली पकड़ने की नाव पलटी, 26 लोगों की मौत

होंडुरस में एक तट पर मछली पकड़ने की एक नाव पलट गई जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह नाव देश के पूर्वी मोस्किटिया क्षेत्र में कैरीबियन तट पर डूबी थी, जिसमें सवार अन्य 47 लोगों को बचा लिया गया.

सरकार द्वारा झींगा मछली पकड़ने पर लगाए गए मौसमी प्रतिबंध को हटाने के बाद यह नौका समुद्र में उतरी थी. 70 टन की नाव मछुआरों से भरी पड़ी थी. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और इसकी जांच शुरू कर दी गई है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नाव के कैप्टन ने एसओएस संकेत भेजे लेकिन इसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई. सैन्य बलों के प्रवक्ता जोस मेजा ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि शवों और दुर्घटना में बचे लोगों को प्यूटरे लेम्पीरा स्थित नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है.

अमेरिका की दादागिरी की वजह से इस देश में बिक रही है 25000 में एक रोटी, देश की स्थिति बेहद नाजुक…

बुधवार को इस दुर्घटना से कुछ समय पहले ही, बुरी तरह भरी एक अन्य नाव भी उसी क्षेत्र में डूब गई थी. उस मामले में लगभग 40 लोगों को बचा लिया गया था और किसी के मरने की खबर नहीं आई थी.

Back to top button