मऊ के भुसौली गांव में रिश्तेदार की बरात में आए थे गोताखोरों ने ढाई घंटे बाद निकाले शव

जिले के मऊ थानांतर्गत रेड़ी भुसौली गांव में रिश्तेदारी में बरात में शामिल होने आए बालक व दो किशोरियों की यमुना नदी में डूबकर मौत हो गई। इससे शादी वाले घर में खुशियों की जगह मातम पसर गया। परिजनों की चीख पुकार से ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।

मऊ थानांतर्गत रेड़ी भुसौली गांव निवासी राजेश के चचेरे भाई की शादी थी। उसकी बरात रविवार को राजापुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बेराउर के मजरा बरगदी पुरवा गई थी। सोमवार को बरात विदा होकर आने से पहले गांव के करीब स्थित यमुना नदी में 14 वर्षीय अनीता उर्फ अन्नू पुत्री राजेश उर्फ टुनटुन निषाद निवासी रेड़ी भुसौली मऊ चित्रकूट, 12 वर्षीय जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र भगत निवासी मैदाना मऊ चित्रकूट और 15 वर्षीय सोनी पुत्री ठाकुर प्रसाद निवासी भदोही नहाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया की नहाते समय गहराई में जाने से तीनों डूब गए। उनको बचाने के लिए आसपास के लोगों ने प्रयास किए पर कामयाबी नहीं मिली। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों की चीख पुकार से हर ग्रामीण की आंखें नम हो गईं।

सुबह 7.30 बजे की घटना, 10 बजे निकले शव

सुबह 7.30 बजे तीनों यमुना नदी में डूबे। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने नदी में कूदकर शवों की तलाश शुरू की। इस बीच मऊ पुलिस भी पहुंच गई। कुछ गोताखोरों को उतारा गया। 10 बजे तीनों के शव मिलने के बाद चीख पुकार मच गई। गांव किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय में शव रखे गए। घटना के बाद आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इक_ा हो गए।

सुरक्षा इंतजाम नहीं, अक्सर होती घटनाएं

राजापुर और मऊ क्षेत्र में यमुना नदी तट ओर सुरक्षा इंतजाम व गोताखोर न होने से अक्सर घटनाएं होती हैं। नदी के किनारे से आगे बढऩे पर गहराई के कारण किशोर व बच्चे डूब जाते हैं। पिछले दिनों राजापुर में भी दो की मौत हो गई थी।

Back to top button