मंदसौर: पुलिस की पिटाई से घायल किसान की मौत हुई

मंदसौर: मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के 8वें दिन भी कई जगह विवाद हुए. एक तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को मंदसौर से पहले हिरासत में लिया गया, वहीं दूसरी तरफ शाजापुर और देवास में किसान एक बार फिर उग्र हो गए.
नेटवर्क 18 की खबरों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के 9वें दिन एक और किसान की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुलिस पिटाई में वह घायल हुआ था. प्रशासन ने प्रदर्शन शांत नहीं करने पर गिरफ्तारी की चेतावनी थी.
बड़ी खबर: पाकिस्तान में अगवा किए गए चीनी नागरिकों की हत्या पर चीन चिंतित
लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, भोपाल-इंदौर हाइवे पर हालत बिगड़ गए. पुलिस और किसान आमने-सामने आ गए. इसके बाद प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे.





