मंगल गोचर से इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव

भगवान विष्णु की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों पर श्रीहरि नारायण विशेष कृपा बरसाते हैं। उनकी कृपा से साधक को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन मंदिरों में लक्ष्मी नारायण जी की विशेष पूजा की जाती है। वहीं साधक अपने घरों पर भगवान नारायण की पूजा एवं भक्ति करते हैं।

वैदिक पंचांग के अनुसार, बुधवार 03 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी है। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि तक मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही आय और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

ज्योतिषियों की मानें तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन ऊर्जा के कारक मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। मंगल देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि, इन राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं

मंगल नक्षत्र परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के सेनापति मंगल देव 03 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दिन मंगल देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में मंगल देव 22 सितंबर तक रहेंगे। इसके अगले दिन मंगल देव नक्षत्र स्थिति बदलेंगे।

सिंह राशि

मंगल की स्थिति बदलने से सिंह राशि के जातकों को जीवन में बदलाव होगा। हालांकि, इसके लिए आपको हार्ड वर्क यानी कड़ी मेहनत करनी होगी। आपका ध्यान भटक सकता है। एकाग्रता भंग होने से आपके स्वभाव में अंतर देखने को मिलेगा। आप थोड़े से चिड़चिड़े हो सकते हैं। साथ ही आपकी वाणी कटु हो सकती है। वहीं, बुरे लोगों का साथ आपके लिए नुकसानदेह रहेगा। ऐसे लोगों से दूर रहें।

मंगल के चलते आप घर से दूर रह सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप कोई गलत फैसला उठा लें। पिता जी या बड़े भाई से कहासुनी हो सकती है। इससे बचकर रहें। कुल मिलाकर कहें तो मंगल देव आपको शुभ फल देंगे। इसके लिए आपको कठिन परिश्रम करनी होगी। साथ ही बुरी संगतियों से दूर रहना होगा।

मीन राशि

मंगल देव के चलते आपके शुभ कामों में परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपके विचार अन्य से मिल नहीं सकते हैं। कभी-कभार आपके मन में आपको अकेला रहने की इच्छा हो सकती है। कई बार आपके मन में जलन का भाव भी आ सकता है। वहीं, सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ेगी। अर्थ की दृष्टि से समय उतना उत्तम नहीं है। खर्च अधिक होगा।

कई बार आपकी वाणी भी बेहद कठोर होगी। इससे कोई हर्ट हो सकता है। गुस्सा भी जल्द आ सकता है। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। बड़ों के साथ आपके रिश्ते में भी खटास आ सकता है। बड़े भाई की सेवा करें। इससे कुंडली में मंगल मजबूत होगा। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर लाल चीजों का दान करें। अवश्य ही लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button