भूल से भी ना करवाना अपने घर के मेन गेट ये रंग, वरना…

आर्थिक संपन्नता होना हर किसी के जीवन के लिए ज़रूरी है। इसके ले हर कोई  बहित मेहनत करता है। मगर बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो अधिक मेहनत करने के बावज़ूद भी अपनी लाइफ में वो सब नहीं पाते जिन्हें वो पाना चाहते हैं। आज हम ऐसे ही लोगों की इस समस्या का समाधान लेकर आएं है, जिससे आपके द्वारा की गई मेहनत विफल नहीं होगी। हम बात कर रहें वास्तु के कुछ ऐसे उपायों की जिन्हें अपनाने से धन प्राप्ति के साथ-साथ अच्‍छी शिक्षा, नौकरी या व्‍यवसाय में लाभ होता है। बल्कि कहा जाता है इससे जीवन में अपार धन की वर्षा होती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के इन टिप्‍स के बारे में….

वास्‍तुशास्‍त्र के अनुसार आर्थिक संपन्‍नता के लिए मुख्‍य द्वार पर डार्क कलर करवाएं। लेकिन ध्यान रहे ये कलर ब्‍लैक नहीं होना चाहिए। इसके विपरीत शुभ रंग माने जाने वाले लाल और मरून रंग का चुनाव कर सकते हैं। इससे धन में वृद्धि होगी।

अगर आपके घर के मेन गेट पर कोई दूसरा रंग है तो वास्तुशास्त्र में इसका भी उपाय है। आप लाल और मरून रंग से मेन गेट पर कोई डिज़ाइन बनवा दें या फिर इस पर मां लक्ष्‍मी की तस्‍वीर लगा दें, मां की कृपा मिलेगी।Ramadan 2019: कुछ इस अंदाज में करें रमजान के पाक महीने की शुरुआत

मुख्य द्वार पर ॐ, श्री गणेश, मां लक्ष्‍मी के चरण चिन्‍ह और शुभ-लाभ के प्रतीक चिह्नों को लगाना अच्छा साबित होता है। इससे आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्‍मक ऊर्जा का क्षय होगा।

प्रवेश द्वार के सामने तुलसी या फिर चमेली का पौधा लगाएं और सुबह उठते ही इन पौधों का दर्शन करें। रोज़ाना शाम को नियमित रूप से तुलसी मां के पास दीपक जलाएं। घर में कभी भी धन-धान्‍य की कमी नहीं होगी।

Back to top button