भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे…

स्वस्थ शरीर के लिए सही समय पर खाना खाना बहुत जरूरी होता है. इससे भी ज्यादा जरूरी होता है पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना. कभी-कभी कुछ लोग भूख ना लगने की समस्या से परेशान रहते हैं. भूख ना लगने के कारण शरीर में कमजोरी आने लगती है और शरीर की इम्युनिटी पावर कमजोर हो जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल के बाद से आपकी भूख न लगने की समस्या दूर हो जाएगी. 

भूख बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे...

 

1- अगर आपको भूख ना लगने की समस्या है तो एक चम्मच हरे धनिए के रस में थोड़ा-सा नमक और नींबू का रस मिलाकर पिए. ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा. 

2- खाना खाने के आधा घंटा पहले अदरक के 1 टुकड़े पर नमक लगाकर खाने से भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है. 

3- रोजाना सलाद में मूली काली मिर्च और नमक का सेवन करें. ऐसा करने से आपकी भूख बढ़ जाएगी. 

4- सेब के साथ काली मिर्च का सेवन करने से भी भूख ना लगने की समस्या दूर हो जाती है. 

 

5- नियमित रूप से सुबह खाली पेट एक गिलास काले नमक का पानी पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और भूख बढ़ती है.

Back to top button